देश के कई शहरों में LPG के लिए किस कदर है मारामारी, इन तस्वीरों को देखकर समझ जाएंगे स्थिति
देश के कई शहरों में LPG के लिए किस कदर है मारामारी, इन तस्वीरों को देखकर समझ जाएंगे स्थिति
ईरान युद्ध से जुड़े ऊर्जा संकट के बीच भारत के कई शहरों में LPG गैस की कमी देखी जा रही है। देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग खाली सिलेंडर लेकर लंबी कतारों में खड़े दिखे। कई होटल-रेस्तरां बंद हो गए हैं या वैकल्पिक ईंधन अपनाने को मजबूर हो गए हैं।
Published : Mar 13, 2026 10:34 am IST, Updated : Mar 13, 2026 10:50 am IST
1/12Image Source : PTI
ईरान युद्ध के कारण उत्पन्न ऊर्जा संकट के बीच देश के कई इलाकों में LPG गैस की सप्लाई में कमी की खबरें सामने आ रही हैं। यह तस्वीर नवी मुंबई से आई है जहां लोग सुबह-सुबह खाली सिलेंडर लेकर एलपीजी डिपो के बाहर लंबी कतार में लगे हैं। बुजुर्ग से लेकर युवा तक सभी सिलेंडरों के साथ बैठे नजर आए।
2/12Image Source : PTI
तस्वीर में मुंबई में एक व्यक्ति गोदाम में एलपीजी सिलेंडरों को व्यवस्थित करता हुआ दिख रहा है। आइए, आपको देश के कुछ अन्य इलाकों की तस्वीरें दिखाते हैं।
3/12Image Source : PTI
रांची में भी हालात कुछ अलग नजर नहीं आए। देश में चल रही सप्लाई में कमी के चलते लोग LPG सिलेंडर प्राप्त करने के लिए कतारों में खड़े दिखाई दिए।
4/12Image Source : PTI
पश्चिम बंगाल के नादिया में एक विक्रेता एलपीजी सिलेंडर डिलीवर करने जा रहा है। यहां पर भी कई गैस एजेंसियों पर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं।
5/12Image Source : PTI
कोलकाता में एक मजदूर डिपो में LPG सिलेंडर उठाते हुए तस्वीर में नजर आ रहा है। पश्चिम बंगाल की राजधानी में भी हालात देश के कई हिस्सों की तरह चिंताजनक हैं।
6/12Image Source : PTI
गुजरात के अहमदाबाद में भी लोग खाली सिलेंडर लेकर एलपीजी डिपो के बाहर लाइन में खड़े नजर आए। देश में कई जगहों पर सिलेंडरों की कालाबाजारी की खबरें भी सामने आई हैं।
7/12Image Source : PTI
कमर्शियल LPG सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित होने से कई होटल और रेस्तरां पारंपरिक ईंधन अपनाने को मजबूर हो गए हैं, और नवी मुंबई का यह रेस्तरां बंद ही हो गया है।
8/12Image Source : PTI
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से आई इस तस्वीर में एक महिला सिर पर घरेलू एलपीजी सिलेंडर उठाकर ले जा रही है। मुंबई के अलग-अलग इलाकों में लोग गैस की किल्लत से परेशान नजर आए।
9/12Image Source : PTI
कोलकाता में ग्राहक गैस डीलर की दुकान के बाहर अपने सिलेंडर रिफिल करवाने के लिए कतार में लगे हुए इस तस्वीर में देखे जा सकते हैं।
10/12Image Source : PTI
उत्तर प्रदेश के नोएडा में गैस सिलेंडरों के साथ बच्चे कतार में खड़े दिखाई दिए। ऐसी ही तस्वीरें उत्तर प्रदेश में अन्य कई जगहों से भी आई हैं।
11/12Image Source : PTI
बिहार की राजधानी पटना में भी लोग LPG गैस की किल्लत से जूझते नजर आए। तस्वीर में लोग अपने-अपने LPG सिलेंडर भरवाने के लिए बारी का इंतजार करते दिख रहे हैं।
12/12Image Source : PTI
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भी लोग कतारों में खड़े नजर आए। आप देख सकते हैं कि देश के अलग-अलग शहरों में LPG गैस की सप्लाई में कमी के चलते लोगों को कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।