महाशिवरात्रि पर काशी में नागा साधुओं ने निकाली भव्य शोभायात्रा, तस्वीरों में देखें उनके शस्त्र कौशल
महाशिवरात्रि पर काशी में नागा साधुओं ने निकाली भव्य शोभायात्रा, तस्वीरों में देखें उनके शस्त्र कौशल
काशी विश्वनाथ में नागा साधुओं ने भव्य शोभा यात्रा निकाली है। जो बेहद ही भव्य और मनमोह लेने वाला है। महाशिवरात्रि को हर साल यह पेशवाई श्री पंच दसनाम जूना अखाड़े की अगुवाई में पांच नागा संन्यासी अखाड़ों का दल निकालता है।
Published : Feb 26, 2025 09:17 am IST, Updated : Feb 26, 2025 09:17 am IST
1/8Image Source : PTI
आज महाशिवरात्रि का महापर्व मनाया जा रहा है, पूरे देश में इसकी धूम देखने को मिल रहा है। वहीं, काशी में इसकी अलग रौनक है क्योंकि काशी को भगवान शिव की नगरी कहा जाता है। माना जाता है कि इस नगरी को स्वयं भगवान शिव ने बसाया था।
2/8Image Source : INDIA TV
यहां महाशिवरात्रि के साथ ही सावन माह में भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं और बाबा के दर्शन करते हैं। महाकुंभ के अंतिम स्नान के दिन भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं।
3/8Image Source : INDIA TV
माना जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन आध्यात्मिक उत्थान के लिए साधु-संत और आमजन यहां पहुंचते हैं, जिसकी श्रद्धा अटूट होती है उसे आदि योगी भगवान शिव प्रसन्न होकर आशीष देते हैं।
4/8Image Source : INDIA TV
इस बार यह महाशिवरात्रि महाकुंभ में पड़ रही है इसलिए इसका महत्व काफी बढ़ गया है और यहां श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ रही है। हर साल महाशिवरात्रि पर नागा और अघोरी साधु काशी में पेशवाई निकालते हैं।
5/8Image Source : INDIA TV
वहीं, डेढ़ महीने प्रयाग महाकुंभ में रहने के बाद नागा संन्यासी बाबा विश्वनाथ के दर्शन करके अपने इस महाकुंभ पर्व की पूर्णाहुति करते हैं। ऐसा ही नजारा द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा काशी विश्वनाथ के दरबार में देखने को मिला।
6/8Image Source : INDIA TV
श्री पंच दसनाम जूना अखाड़े की अगुवाई में पांच नागा संन्यासी अखाड़ों का दल बाबा विश्वनाथ के गेट नंबर चार पर पहुंचा।
7/8Image Source : INDIA TV
नागा संन्यासी अपने-अपने अखाड़े के निशान और आराध्य के साथ अपने युद्ध कला कौशल का प्रदर्शन करते हुए पेशवाई के रूप में विश्वनाथ मंदिर के अंदर जब प्रवेश कर रहे थे तो उनका स्वागत पुष्प वर्षा और माल्यार्पण के साथ पुलिस प्रशासन और मंदिर प्रशासन ने किया।
8/8Image Source : INDIA TV
जानकारी के लिए बता दें कि हर साल महाशिवरात्रि के दिन यह भव्य शोभायात्रा काशी में निकाली जाती है।