PHOTOS: पटना के हॉस्पिटल में हुआ जोरदार धमाका, ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से एक की मौत
PHOTOS: पटना के हॉस्पिटल में हुआ जोरदार धमाका, ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से एक की मौत
पटना के एक अस्पताल में शुक्रवार को विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक अन्य व्यक्ति इस हादसे में घायल हो गया। हादसे की वजह ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट बताई जा रही है।
Published : Jan 18, 2025 12:27 pm IST, Updated : Jan 18, 2025 12:29 pm IST
1/7Image Source : India TV/Bittu Kumar
पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र में स्थित एक अस्पताल में अचानक विस्फोट का मामला सामने आया है। ये अस्पताल भूतनाथ रोड पर मौजूद है, जहां 17 जनवरी को ऑक्सीजन सिलेंटर में विस्फोट हो गया।
2/7Image Source : India TV/Bittu Kumar
इस विस्फोट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि वहीं पर खड़े एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
3/7Image Source : India TV/Bittu Kumar
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दो व्यक्ति सिलेंडर के पास खड़े रहते हैं। अचानक से उनमें से एक सिलेंटर फट जाता है, जिससे ये हादसा हुआ। विस्फोट इतना तेज हुआ कि आस-पास धुआं-धुआं हो गया।
4/7Image Source : India TV/Bittu Kumar
सूचना पाकर अगमकुआं थाने की पुलिस, पटना सिटी ASP और SDPO मौके पर पहुंचे। पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है। उन्होंने बताया कि वाहन से सिलेंडर उतारने के दौरान ये हादसा हुआ।
5/7Image Source : India TV/Bittu Kumar
घटना के दौरान वहां मौजूद एक स्कूटी भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। क्षतिग्रस्त स्कूटी की फोटो देखकर विस्फोट की तीव्रता का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस हादसे में मृत व्यक्ति के शरीर के चीथड़े उड़ गए।
6/7Image Source : India TV/Bittu Kumar
मृतक की पहचान फतुहा के कल्याणपुर निवासी ड्राइवर उदय कुमार (27) के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान नालंदा के करायपशुराय के चौरासी गांव निवासी कौशिक कुमार (30) के रूप में हुई है।
7/7Image Source : India TV/Bittu Kumar
हादसे के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं अस्पताल में विस्फोट के बाद स्थानीय लोगों को मौके पर जमावड़ा लग गया।