PHOTOS: दिल्ली में यमुना तट पर हुई भव्य आरती, CM रेखा गुप्ता मंत्रियों संग हुईं शामिल
PHOTOS: दिल्ली में यमुना तट पर हुई भव्य आरती, CM रेखा गुप्ता मंत्रियों संग हुईं शामिल
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कैबिनेट सहयोगियों के साथ यमुना आरती की और प्रदूषण निवारण का संकल्प लिया। यमुना सफाई चुनावी मुद्दा था, और बीजेपी नेताओं ने यमुना के गौरव को लौटाने का वचन दिया था।
Published : Feb 20, 2025 11:29 pm IST, Updated : Feb 20, 2025 11:29 pm IST
1/6Image Source : PTI
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को सचिवालय में राष्ट्रीय राजधानी की नौवीं मुख्यमंत्री के रूप में औपचारिक रूप से कार्यभार संभालने के तुरंत बाद वासुदेव घाट पर अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ यमुना आरती की।
2/6Image Source : PTI
दिल्ली की नई सरकार के मुखिया के तौर पर रेखा गुप्ता ने आरती के दौरान कई अनुष्ठानों को पूरा किया। इस दौरान पुजारी मंत्रोच्चार भी करते रहे।
3/6Image Source : PTI
बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में यमुना नदी में प्रदूषण और इसकी सफाई बड़ा चुनावी मुद्दा बन गया था। AAP संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर यमुना के अत्यधिक प्रदूषित होने को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ने हमला किया था।
4/6Image Source : PTI
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और अपने कैबिनेट सहयोगियों प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्रराज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह के साथ कैबिनेट की पहली बैठक से पहले ‘मां यमुना पूजा’ की।
5/6Image Source : x.com/Virend_Sachdeva
आरती के दौरान पूरे घाट पर माहौल भक्तिमय हो गया था। इस दौरान घाट पर राम भजन बजाए गए और ‘जय श्री राम’’ और ‘यमुना मैया की जय’ के जयकारे लगाए गए।
6/6Image Source : x.com/Virend_Sachdeva
बता दें कि कई बीजेपी नेताओं ने जीत के बाद यमुना के पुराने गौरव को लौटाने की पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराई थी। सफाई अभियान के तहत खरपतवार निकालने वाली मशीनें और ड्रेजर पहले ही काम पर लगाए जा चुके हैं।