Published : Jun 19, 2025 02:15 pm IST, Updated : Jun 19, 2025 02:15 pm IST
1/6Image Source : india tv
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया की यात्रा पूरी हो गई है। अब वह क्रोएशिया से वापस लौट रहे हैं। अपने दौरे पर पीएम मोदी देश के पारंपरिक तोहफे लेकर गए थे। उन्होंने साइप्रस, कनाडा के जी-7 शिखर सम्मेलन और क्रोएशिया में जिन-जिन नेताओं से मुलाकात की, सभी को तोहफे भेंट किए।
2/6Image Source : india tv
पीएम मोदी ने क्रोएशिया के राष्ट्रपति जोरान मिलनोविच को ओडिशा की एक पट्टचित्र पेंटिंग उपहार में दी। यह ओडिशा की पारंपरिक कला रूप है।
3/6Image Source : india tv
क्रोएशिया के पीएम आंद्रेज प्लेंकोविच को सिल्वर कैंडल स्टैंड उपहार में दिया। राजस्थान का यह सिल्वर कैंडल स्टैंड पारंपरिक धातु कला का सुंदर उदाहरण है।
4/6Image Source : india tv
पीएम मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी को G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के दौरान पीतल का बोधि वृक्ष भेंट किया। यह पवित्र बोधि वृक्ष उस स्थान को दिखाता है जहा बुद्ध को बोधगया में ज्ञान प्राप्त हुआ था। इसे पीतल से हाथ से बनाया गया है।
5/6Image Source : india tv
प्रधानमंत्री मोदी ने कनाडा की गवर्नर जनरल मैरी साइमन को G7 सम्मेलन में सिल्वर फिलिग्री वर्क क्लच पर्स भेंट किया।
6/6Image Source : india tv
पीएम मोदी ने अल्बर्टा की प्रीमियर डेनियल स्मिथ को सिल्वर नक्काशी वर्क के साथ आबनूस की लकड़ी की जाली वर्क बॉक्स भेंट किया। यह गहरे रंग की भारतीय आबनूस की लकड़ी से बना है और राजस्थान का है।