Published : Mar 04, 2025 02:55 pm IST, Updated : Mar 04, 2025 03:05 pm IST
1/8Image Source : Narendra Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात के जामनगर जिले में स्थित पशु बचाव, संरक्षण और पुनर्वास केंद्र वंतारा का दौरा किया और उद्घाटन किया। उद्घाटन के मौके पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता अंबानी, उनके बेटे अनंत अंबानी और बहू राधिका मर्चेंट भी मौजूद थे।
2/8Image Source : Narendra Modi
अपनी यात्रा के दौरान, पीएम मोदी ने केंद्र में विभिन्न सुविधाओं का पता लगाया और वहां पुनर्वासित किए गए विभिन्न जानवरों के साथ समय बिताया। उन्होंने वंतारा में वन्यजीव अस्पताल की भी जांच की और पशु चिकित्सा सुविधाओं को देखा, जो एमआरआई, सीटी स्कैन और आईसीयू सहित अन्य सुविधाओं से सुसज्जित हैं।
3/8Image Source : Narendra Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विभिन्न पशु प्रजातियों के साथ निकटता से बातचीत करते देखा गया, जिनका वहां पुनर्वास किया गया है।
4/8Image Source : Narendra Modi
पीएम मोदी ने हाथ में चाय की कप के साथ तस्वीर शेयर की है, जिसमें पीछे बाघ भी देखा जा सकता है। इस पर उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'चाय पर अनोखी चर्चा'।
5/8Image Source : Narendra Modi
पीएम मोदी ने शेरनियों के साथ भी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में पीएम मोदी शेरनियों के साथ दिख रहे हैं।
6/8Image Source : Narendra Modi
इस केंद्र में किए जा रहे कुछ प्रमुख संरक्षण कार्यों में एशियाई शेर, हिम तेंदुआ, एक-सींग वाला गैंडा आदि शामिल हैं।
7/8Image Source : Narendra Modi
वनतारा के केंद्र में बचाए गए जानवरों को ऐसे स्थानों में रखा जाता है, जो उनके प्राकृतिक आवासों के करीब होते हैं।
8/8Image Source : Narendra Modi
पीएम मोदी ने ओकापी को थपथपाया, खुले में चिंपांजी के साथ बातचीत की और ओरेंगुटान के साथ प्यार से खेला, जो पहले अत्यधिक भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर रहते थे।