Published : Nov 28, 2025 12:50 pm IST, Updated : Nov 28, 2025 12:54 pm IST
1/5Image Source : Reporter's Input
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के उडुपी में विशाल रोडशो किया। रोडशो के दौरान पीएम मोदी ने अपनी कार के रनिंग बोर्ड पर खड़े होकर रास्ते में मौजूद लोगों की तरफ हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। इस दौरान, वहां मौजूद लोगों ने पीएम मोदी के काफिले पर फूलों की बारिश की। फिर प्रधानमंत्री मोदी ने सड़क के दोनों तरफ खड़े लोगों का धन्यवाद किया।
2/5Image Source : udupi people for pm modi
इस दौरान तमाम सांस्कृतिक दलों ने प्रस्तुतियां भी दीं, जिसमें कर्नाटक की जीवंत परंपरा नजर आई। जान लें कि ये पीएम मोदी का तीसरा उडुपी दौरा है। साल 1993 में वह पहली बार उडुपी आए थे। उसके बाद दोबारा उन्हें 2008 में गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर उडुपी आने का मौका मिला था।
3/5Image Source : udupi people for pm modi
पीएम मोदी के रोडशो के दौरान उडुपी के लोग भी काफी उत्साह में दिखे। उनके चेहरे पर हंसी नजर आई। लोग अपने मोबाइल के कैमरे में इस खास पल को कैद करते हुए नजर आए। कई लोग, पीएम मोदी की तरफ हाथ हिलाते हुए भी दिखे।
4/5Image Source : Reporter's Input
पीएम मोदी के चाहने वाले Gen-Z में भी हैं, ये उडुपी के रोडशो में देखने को मिला। उडुपी में हुए पीएम मोदी के रोडशो में स्कूली बच्चे भी बड़ी संख्या में पहुंचे। बच्चे अपने स्कूल की यूनिफॉर्म में नजर आए।
5/5Image Source : Reporter's Input
पीएम मोदी के उडुपी वाले रोडशो में बच्चे रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर भी आए थे। यहां एक बच्ची तिरंगा झंडा बनी हुई टीशर्ट पहनकर आई थी। पीएम मोदी ने उडुपी में रोडशो के बाद श्री कृष्ण मठ में दर्शन भी किए। इसके साथ ही 13वीं सदी के आध्यात्मिक गुरु श्री माधवाचार्य को भी याद किया।