Published : Sep 13, 2025 06:51 pm IST, Updated : Sep 13, 2025 06:51 pm IST
1/7Image Source : PTI
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पूर्वोत्तर के मिजोरम, मणिपुर और असम का दौरा किया। इस दौरान सभी की निगाहें उनके मणिपुर दौरे पर टिकी रहीं।
2/7Image Source : PTI
मणिपुर में भारी बारिश की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हेलीकॉप्टर की बजाय कार से सफर कर चूड़ाचांदपुर पहुंचे। शनिवार को जब पीएम मोदी मणिपुर की राजधानी इंफाल पहुंचे, तो भारी बारिश हो रही थी।
3/7Image Source : PTI
इस दौरान पीएम मोदी ने बारिश के बीच मणिपुर पहुंचकर जनसभा को संबोधित किया। स्थानीय लोगों ने पीएम मोदी का दिल खोलकर स्वागत किया।
4/7Image Source : PTI
मणिपुर में पीएम मोदी ने शनिवार को चूड़ाचांदपुर के पीस ग्राउंड में जातीय हिंसा के कारण विस्थापित हुए कई लोगों से बातचीत की। अधिकारियों ने बताया कि पीएम मोदी ने आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्तियों के परिवारों की चिंताओं को सुना और उन्हें राज्य में शांति एवं सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए केंद्र की ओर से मदद का आश्वासन दिया।
5/7Image Source : PTI
बता दें कि जातीय हिंसा के कारण मणिपुर में 60,000 से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं, जिनमें से लगभग 40,000 कुकी-जो समुदाय से, जबकि लगभग 20,000 मेइती समुदाय के लोग हैं।
6/7Image Source : PTI
कई विस्थापित लोग राज्य से बाहर चले गए हैं, लेकिन उनमें से ज्यादातर राहत शिविरों में खराब स्थितियों में रह रहे हैं। उनके पास न तो कोई निजता है और न ही आय का कोई स्रोत।
7/7Image Source : PTI
मई 2023 में राज्य में जातीय हिंसा भड़कने के बाद 260 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।