INDvsPAK मैच के खिलाफ देशभर में हो रहा प्रदर्शन, PHOTOS में देखें
INDvsPAK मैच के खिलाफ देशभर में हो रहा प्रदर्शन, PHOTOS में देखें
एशिया कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होने वाला है। इससे पहले आज देशभर में मैच का विरोध भी किया जा रहा है। आइये विरोध से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी देखते हैं।
Published : Sep 14, 2025 02:55 pm IST, Updated : Sep 14, 2025 02:55 pm IST
1/6Image Source : PTI
शिवसेना (यूबीटी) की महिला शाखा ने भारत-पाकिस्तान एशिया कप मैच के खिलाफ गिरगांव में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने चूड़ियां भी दिखाई।
2/6Image Source : PTI
शिवसेना (यूबीटी) के नेताओं ने जम्मू में भी भारत-पाकिस्तान एशिया कप मैच के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथ में सिंदूर लेकर भी दिखाया।
3/6Image Source : PTI
चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने भारत-पाकिस्तान एशिया कप 2025 मैच के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान उनके हाथों में तख्तियां देखी गईं, जिसपर लिखा था- 'बीसीसीआई शर्म करो, पाकिस्तान के साथ खेलना बंद करो'।
4/6Image Source : ANI
एशिया कप में आज भारत बनाम पाकिस्तान मैच के विरोध में बेंगलुरु में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मुर्दाबाद लिखी तख्तियां भी अपने हाथों में रखीं।
5/6Image Source : ANI
केरल में भी शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने एशिया कप में आज भारत बनाम पाकिस्तान मैच के विरोध में तिरुवनंतपुरम एजी कार्यालय के सामने पाकिस्तान का झंडा भी जलाया।
6/6Image Source : Reporter Input
भोपाल में भी हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच का विरोध देखने को मिला। यहां लोगों ने BCCI पर देश की भावनाओं को आहत करने का इल्ज़ाम लगाया। उन्होंने हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।