बिहार चुनाव में तेज प्रताप यादव का निराला अंदाज, तस्वीरों में देखें कैसे कर रहे प्रचार
बिहार चुनाव में तेज प्रताप यादव का निराला अंदाज, तस्वीरों में देखें कैसे कर रहे प्रचार
बिहार चुनाव में तेज प्रताप यादव का निराला अंदाज दिख रहा है। वह कभी ट्रैक्टर पर सवार होकर जनता के बीच पहुंच जाते हैं तो कभी अपनी दादी की तस्वीर लेकर प्रचार करने पहुंच जाते हैं।
Published : Oct 17, 2025 02:05 pm IST, Updated : Oct 17, 2025 02:09 pm IST
1/9Image Source : X@TejYadav14
परिवार और पार्टी से निकाले जाने के बाद लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव महुआ सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। तेज प्रताप का अब आरजेडी से कोई रिश्ता नहीं है और वह जनशक्ति जनता दल नाम की पार्टी बनाकर चुनाव लड़ रहे हैं। जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप ने कई सीटों पर अपने उम्मीदवार भी उतारा है।
2/9Image Source : X@TejYadav14
बिहार चुनाव में तेज प्रताप यादव का अलग ही अंदाज दिख रहा है। वह सीधे जनता के बीच जा रहे हैं और लोगों से मुलाकात कर अपनी पार्टी के लिए समर्थन मांग रहे हैं। वह गरीब बस्तियों में भी जा रहे हैं।
3/9Image Source : X@TejYadav14
तेज प्रताप यादव ने गुरुवार को महुआ से अपना नामांकन दाखिल किया। वह नामांकन दाखिल करने के लिए अपनी दादी यानी लालू यादव की मां स्व० मरछिया देवी की तस्वीर देखकर पहुंचे। उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद रहे।
4/9Image Source : X@TejYadav14
एक्स हैंडल पर तेज प्रताप ने कहा कि महुआ मेरे लिए हमेशा एक राजनीतिक कर्मभूमि से अधिक मेरा परिवार रहा है। हमारा नामांकन सिर्फ महुआ में विकास की गति को सिर्फ तेज ही नहीं करेगा, हमारा नामांकन बिहार में संपूर्ण बदलाव की आंधी लेकर आएगा। महुआ के विकास पर तो हमारा पूरा फोकस रहेगा ही, इसके साथ-साथ राज्य के विकास पर भी विशेष फोकस रहेगा।
5/9Image Source : X@TejYadav14
तेज प्रताप यादव की रैली में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इससे उनका मनोबल भी बढ़ा हुआ है। तेज प्रताप ने कहा कि 14 नवम्बर को हमारे जीत के साथ ही राज्य में विकास की एक नई क्रांति का आगाज़ होगा। हमलोग मिलकर बिहार को एक बेहतर राज्य और विकसित राज्य बनाने का काम करेंगे।
6/9Image Source : X@TejYadav14
तेज प्रताप यादव भीड़ में जाकर जनता से अपने लिए वोट मांग रहे हैं। वह लोगों से कह रहे हैं कि आपके विश्वास को कभी भी टूटने नहीं दूंगा, महुआ सहित समूचे राज्य में संपूर्ण बदलाव कर विकास का एक नया आयाम स्थापित करने का काम करूंगा।
7/9Image Source : X@TejYadav14
तेज प्रताप जनसंपर्क के दौरान खेत में काम कर रही महिलाओं, किसानों और स्कूल के बच्चों से मुलाकात कर रहे हैं। वह लोगों से कह रहे हैं कि जिस प्रकार हमने महुआ में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल देने का काम किया है उसी प्रकार अब महुआ में एक इंजीनियरिंग कॉलेज, महुआ के युवाओं के लिए एक स्टेडियम और महुआ को आगे के कुछ वर्षों में जिला बनाने का काम भी हम करेंगे।
8/9Image Source : X@TejYadav14
तेज प्रताप अपने उम्मीदवारों के लिए भी चुनाव प्रचार कर रहे हैं। बख्तियारपुर विधानसभा में उन्होंने अपनी पार्टी के उम्मीदवार का प्रचार करने ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे।
9/9Image Source : X@TejYadav14
तेज प्रताप यादव जनसंपर्क के दौरान बुजुर्गों से मिलकर आर्शीवाद मांग रहे हैं और लोगों का हालचाल भी पूछ रहे हैं।