निर्मला सीतारमण के परिवार में कौन-कौन है? निजी जिंदगी से जुड़ी दिलचस्प बातें जान लीजिए
निर्मला सीतारमण के परिवार में कौन-कौन है? निजी जिंदगी से जुड़ी दिलचस्प बातें जान लीजिए
Union Budget 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम आज लगातार 8वीं बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड बन जाएगा। बजट की चर्चाओं के बीच आज हम उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें जानेंगे-
Published : Feb 01, 2025 09:26 am IST, Updated : Feb 01, 2025 09:31 am IST
1/9Image Source : IndiaTv
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सूर्खियों में बनी रहेंगी। आज देशभर की निगाहें उन पर टिकी हैं। 1 फरवरी को सीतारमण वित्त वर्ष 2025-26 का केंद्रीय बजट पेश करेंगी। आज उनके नाम लगातार 8वीं बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड बन जाएगा। सादगी पसंद निर्मला सीतारमण को लेकर बजट की चर्चाओं के बीच आज हम उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें जानेंगे-
2/9Image Source : IndiaTv
निर्मला सीतारमण, देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बाद रक्षा मंत्री बनने वाली दूसरी महिला हैं। वहीं, वह इस पद पर पूर्णकालिक रूप से आसीन होने वाली पहली महिला हैं। इससे पहले इंदिरा गांधी ने 1970-71 के बीच प्रधानमंत्री रहते हुए इस पद का अतिरिक्त कार्यभार संभाला था।
3/9Image Source : IndiaTv
निर्मला सीतारमण कई मंत्रालयों में सेवाएं दे चुकी हैं। उन्होंने ने पहले वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में काम किया और वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय का भी कार्यभार संभाला।
4/9Image Source : IndiaTv
निर्मला सीतारमण को शास्त्रीय संगीत पसंद है और वह भगवान श्री कृष्ण की भक्त हैं। उनका पसंदीदा समय यात्रा, ट्रैकिंग और खाना पकाने में बिताना है। उन्हें पढ़ना भी पसंद है। उन्हें अखबार पढ़ने की आदत है और वो रोजाना 9 अखबारों को पढ़ती हैं, जिसमें उन्हें तीन घंटे का समय लगता है।
5/9Image Source : IndiaTv
निर्मला सीतारमण मदुरै, तमिलनाडु की रहने वाली हैं। वह ज्यादातर अंग्रेजी का ही इस्तेमाल करती हैं। वह कई बार इस बात का जिक्र कर चुकी हैं कि उनकी हिंदी ज्यादा अच्छी नहीं है, लेकिन अंग्रजी में अच्छी पकड़ रखती हैं।
6/9Image Source : IndiaTv
साल 1980 उन्होंने सीतालक्ष्मी रामास्वामी कॉलेज, तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु से अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन की डिग्री ली। इसके बाद उन्होंने 1984 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मास्टर्स की पढ़ाई की। इसके अलावा, उन्होंने इंडो-यूरोपियन टेक्सटाइल ट्रेड पर शोध प्रबंध में पीएचडी की है।
7/9Image Source : IndiaTv
उन्होंने लव मैरेज की है। JNU में पढ़ाई के दौरान उनकी मुलाकात परकला प्रभाकर से हुई। बाद में 1986 में उन्होंने उनसे शादी कर ली और कुछ समय बाद दोनों लंदन में शिफ्ट हो गए।
8/9Image Source : PTI
निर्मला सीतारमण की एक बेटी, वांग्मयी हैं, जिनका जन्म 1991 में हुआ। बेटी के जन्म के बाद वह हैदराबाद में बस गईं। उनकी बेटी पहले 'द हिंदू' और 'मिंट' में काम कर चुकी हैं। पति परकला प्रभाकर ने 2014 से 2018 तक आंध्र प्रदेश सरकार के संचार सलाहकार के रूप में काम किया।
9/9Image Source : PTI
सीतारमण की बेटी वांग्मयी परकला ने जून 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोगी प्रतीक दोशी से बेंगलुरु में एक निजी समारोह में शादी रचाई थी। वांग्मयी लेखिका हैं। प्रतीक दोशी गुजरात से हैं। प्रतीक 2014 से प्रधानमंत्री के साथ काम कर रहे हैं। वर्तमान में वह PMO में OSD के रूप में कार्यरत हैं।