1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. देश
  4. Photos: कॉलोनी में चल रही नाव, 1st फ्लोर तक भरा पानी, वाराणसी-प्रयागराज में बाढ़ की ये तस्वीरें देखी क्या?

Photos: कॉलोनी में चल रही नाव, 1st फ्लोर तक भरा पानी, वाराणसी-प्रयागराज में बाढ़ की ये तस्वीरें देखी क्या?

Written By: Mangal Yadav
Published : Aug 07, 2025 11:03 am IST,  Updated : Aug 07, 2025 11:07 am IST
धर्मनगरी प्रयागराज और वाराणसी के कई इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। भारी बारिश और गंगा यमुना नदी का पानी खतरे का निशान पार कर गया है। बाढ़ का पानी रिहायशी इलाकों में घुस गया है। बाढ़ के पानी से सैकड़ों घर और बिल्डिंग जलमग्न हो गए हैं। कई जगहों पर तो बाढ़ के पानी से पहला मंजिल भी डूब गया है। ये तस्वीरें प्रयागराज की हैं। जिसको देखकर आप आसानी से अंदाजा लगा सकते हैं कि वहां पर हालात कैसे हैं।
1/12 Image Source : PTI

प्रयागराज में बाढ़ का पानी रोड पर भी आ गया है। इससे सड़कें पानी में डूब गई हैं। देखने पर ऐसा लग रहा है कि जैसे की यह तालाब है। बाढ़ग्रस्त सड़क से गुजरते हुए व्यक्ति की यह तस्वीर हैं। जिसमें दिख रहा है कि वह अपने बच्चे और पत्नी के साथ सुरक्षित स्थान पर जा रहा है।
2/12 Image Source : PTI

प्रयागराज के छोटा बघारा में गंगा नदी का जल स्तर बढ़ने पर बाढ़ का पानी घरों में घुस गया है। एनडीआरएफ की टीमें राहत बचाव कार्य में जुटी हैं। महिलाएं छत से नीचे आने के लिए सीढ़ियों का इस्तेमाल कर रही हैं।
3/12 Image Source : PTI
प्रयागराज के छोटा बघारा में गंगा नदी का जल स्तर बढ़ने पर बाढ़ का पानी घरों में घुस गया है। एनडीआरएफ की टीमें राहत बचाव कार्य में जुटी हैं। महिलाएं छत से नीचे आने के लिए सीढ़ियों का इस्तेमाल कर रही हैं।
यह तस्वीर भी प्रयागराज की है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक बस्ती बाढ़ की चपेट में आ गई है और पूरे इलाके में पानी ही पानी नजर आ रहा है।
4/12 Image Source : PTI
यह तस्वीर भी प्रयागराज की है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक बस्ती बाढ़ की चपेट में आ गई है और पूरे इलाके में पानी ही पानी नजर आ रहा है।
प्रयागराज में लोगों का रेस्क्यू करने के लिए NDRF की टीमें नाव से रिहायशी इलाकों में जा रही हैं और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
5/12 Image Source : PTI
प्रयागराज में लोगों का रेस्क्यू करने के लिए NDRF की टीमें नाव से रिहायशी इलाकों में जा रही हैं और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
प्रयागराज में सदर तहसील के अंतर्गत आने वाले 107 वार्ड एवं मोहल्ले बाढ़ से प्रभावित हैं जिनमें राजापुर, बेली कछार, चांदपुर सलोरी, गोविंदपुर, छोटा बघाड़ा और बड़ा बघाड़ा प्रमुख रूप से प्रभावित हैं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में फूलपुर तहसील के 18, सोरांव के आठ, मेजा के 12, बारा तहसील के आठ और हंडिया तहसील के छह गांव बाढ़ की चपेट में हैं।
6/12 Image Source : PTI

प्रयागराज में उफनती गंगा नदी के कारण आस-पास के इलाकों में बाढ़ आ गई है। यह तस्वीरें दारागंज की हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कई बिल्डिंग के पहले फ्लोर तक पानी में डूब गए हैं।
7/12 Image Source : PTI
प्रयागराज में उफनती गंगा नदी के कारण आस-पास के इलाकों में बाढ़ आ गई है। यह तस्वीरें दारागंज की हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कई बिल्डिंग के पहले फ्लोर तक पानी में डूब गए हैं।
वाराणसी के भी कई इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। यह तस्वीर वाराणसी के बाढ़ प्रभावित इलाके की है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि लोग किस हालात में जी रहे हैं।
8/12 Image Source : PTI
वाराणसी के भी कई इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। यह तस्वीर वाराणसी के बाढ़ प्रभावित इलाके की है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि लोग किस हालात में जी रहे हैं।
वाराणसी में गंगा नदी से सटे इलाकों में बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कों पर कमर के बराबर पानी जमा हो गया है।
9/12 Image Source : PTI
वाराणसी में गंगा नदी से सटे इलाकों में बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कों पर कमर के बराबर पानी जमा हो गया है।
वाराणसी के सभी घाट डूब गए हैं। दाह संस्कार व धार्मिक अनुष्ठान छतों और ऊंचे चबूतरे पर करने पड़ रहे हैं।
10/12 Image Source : PTI
वाराणसी के सभी घाट डूब गए हैं। दाह संस्कार व धार्मिक अनुष्ठान छतों और ऊंचे चबूतरे पर करने पड़ रहे हैं।
यह फोटो बिहार की राजधानी पटना की है। गंगा नदी के उफान पर होने से आसपास के इलाकों में पानी भर जाने के कारण बिंद टोली इलाके में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। यहां पर एक युवक हैंडपंप से पीने का पानी इकट्ठा कर रहा है।
11/12 Image Source : PTI
यह फोटो बिहार की राजधानी पटना की है। गंगा नदी के उफान पर होने से आसपास के इलाकों में पानी भर जाने के कारण बिंद टोली इलाके में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। यहां पर एक युवक हैंडपंप से पीने का पानी इकट्ठा कर रहा है।
उत्तराखंड के ऋषिकेश में भी कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं। यहां परमार्थ निकेतन घाट पर उफनती गंगा नदी में भगवान शिव की एक मूर्ति डूब गई।
12/12 Image Source : PTI

Advertisement