1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. देश
  4. PHOTOS: कश्मीर में बदला मौसम, सफेद बर्फ में ढके पहाड़, गुलमर्ग और पहलगाम में दिखे जन्नत जैसे नजारे

PHOTOS: कश्मीर में बदला मौसम, सफेद बर्फ में ढके पहाड़, गुलमर्ग और पहलगाम में दिखे जन्नत जैसे नजारे

जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड के बीच बर्फबारी शुरू हो गई है। कश्मीर में बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। कश्मीर के गुलमर्ग और पहलगाम के पहाड़ सफेद बर्फ की चादर में ढक गए हैं।

Edited By: Dhyanendra Chauhan
Published : Dec 10, 2024 02:46 pm IST,  Updated : Dec 10, 2024 02:46 pm IST
कश्मीर घाटी के कुछ हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और न्यूनतम तापमान फ्रीजिंग प्वाइंट से कई डिग्री नीचे चला गया है। स्थानीय मौसम विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
1/9 Image Source : PTI
कश्मीर घाटी के कुछ हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और न्यूनतम तापमान फ्रीजिंग प्वाइंट से कई डिग्री नीचे चला गया है। स्थानीय मौसम विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर और कई अन्य स्थानों पर आसमान साफ ​​रहने से इस मौसम का अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। अधिकारियों ने कहा कि रात का तापमान सामान्य से 2.7 से 5.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
2/9 Image Source : PTI

मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से नीचे 3.3 डिग्री सेल्सियस से भी कम है।
3/9 Image Source : PTI
मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से नीचे 3.3 डिग्री सेल्सियस से भी कम है।
मौसम विभाग ने कहा कि सोमवार की रात शहर में इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात थी और तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस कम था। घाटी के कुछ इलाकों में भीषण ठंड के कारण जलापूर्ति वाले पाइपों में पानी जम गया हैं।
4/9 Image Source : PTI
मौसम विभाग ने कहा कि सोमवार की रात शहर में इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात थी और तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस कम था। घाटी के कुछ इलाकों में भीषण ठंड के कारण जलापूर्ति वाले पाइपों में पानी जम गया हैं।
उत्तरी कश्मीर के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में रात का तापमान शून्य से नौ डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इस मौसम में सबसे कम है। बीती रात रिसॉर्ट कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान था।
5/9 Image Source : PTI
उत्तरी कश्मीर के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में रात का तापमान शून्य से नौ डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इस मौसम में सबसे कम है। बीती रात रिसॉर्ट कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान था।
वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
6/9 Image Source : PTI
वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे और दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
7/9 Image Source : PTI
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे और दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि में बर्फबारी हुई। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि मैदानी इलाकों में शुष्क मौसम के कारण खांसी और जुकाम जैसी बीमारियां बढ़ीं हैं।
8/9 Image Source : PTI
कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि में बर्फबारी हुई। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि मैदानी इलाकों में शुष्क मौसम के कारण खांसी और जुकाम जैसी बीमारियां बढ़ीं हैं।
मौसम विभाग ने 18 दिसंबर तक कश्मीर में मुख्यतः शुष्क मौसम रहने का अनुमान जताया है। इसके साथ ही 12 दिसंबर को घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी की संभावना है।
9/9 Image Source : PTI

Advertisement