1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. देश
  4. क्यों रद्द हो रही हैं IndiGo की फ्लाइट्स? एयरलाइन ने सरकार को बताई 5 बड़ी वजहें

क्यों रद्द हो रही हैं IndiGo की फ्लाइट्स? एयरलाइन ने सरकार को बताई 5 बड़ी वजहें

Published : Dec 08, 2025 11:48 pm IST,  Updated : Dec 08, 2025 11:55 pm IST
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo ने पिछले 7 दिनों से जारी संकट पर सरकार को एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपी है। 3 दिसंबर से शुरू हुई इस अव्यवस्था में अब तक 3900 से ज्यादा उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। इंडिगो की फ्लाइट में बड़े पैमाने पर हो रही देरी और कैंसिलेशन को लेकर सरकार को दिए गए जवाब में एयरलाइन ने मुख्य रूप से पांच कारणों का ज़िक्र किया है, जो इस संकट को बढ़ा रहे हैं।
1/6 Image Source : PTI

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने हाल ही में फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नियमों को और कड़ा किया है। इन नियमों के अनुसार, पायलटों के लिए अनिवार्य आराम का समय बढ़ा दिया गया है, और रात में होने वाली उड़ानों की संख्या सीमित कर दी गई है। इन सख्त नियमों के लागू होते ही एयरलाइन के पास अचानक से बड़ी संख्या में पायलट अनिवार्य आराम पर चले गए, जिससे क्रू की उपलब्धता में भारी कमी आ गई।
2/6 Image Source : PTI

 नए FDTL नियमों के लागू होने के बाद एयरलाइन का मौजूदा रोस्टर (ड्यूटी चार्ट) अचानक से गड़बड़ा गया और वह समय पर इसे अपडेट नहीं कर पाई। इस कारण कई क्रू-मेंबर ड्यूटी के लिए उपलब्ध नहीं हो पाए, जिससे सैकड़ों उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।
3/6 Image Source : PTI

IROPS (Irregular Operations) नियम, जो आमतौर पर खराब मौसम या अन्य आपात स्थितियों में लागू होते हैं, ने संकट को और बढ़ा दिया। इन नियमों को भी 1 दिसंबर से सख्ती से लागू किया गया, जिससे क्रू की ड्यूटी की उपलब्धता पर और दबाव पड़ा।
4/6 Image Source : PTI

एयरलाइन ने कुछ तकनीकी खराबी और अपने आंतरिक सिस्टम संबंधी समस्याओं को भी संकट की वजह बताया है, जिसने ऑपरेशनल दक्षता को प्रभावित किया। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, विमानों के दूर पार्क होने से भी क्रू के रिपोर्टिंग टाइम में देरी हुई।
5/6 Image Source : PTI

इंडिगो ने कुछ हद तक खराब मौसम (जैसे कोहरा) और दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु जैसे प्रमुख एयरपोर्ट्स पर बढ़ती भीड़ को भी उड़ानों में देरी का कारण बताया।
6/6 Image Source : PTI

Advertisement