कश्मीर में भारत का नया गेमचेंजर Z Morh टनल, नरेंद्र मोदी का एक तीर से 2 शिकार; जानें कैसे
कश्मीर में भारत का नया गेमचेंजर Z Morh टनल, नरेंद्र मोदी का एक तीर से 2 शिकार; जानें कैसे
जेड-मोड़ सुरंग मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में गगनगीर और सोनमर्ग के बीच बनाई गई है। टनल के आकार की वजह से इसे Z-मोड़ कहा जाता है और इसमें दो लेन की सड़क बनाई गई है। टनल का उद्देश्य पर्यटक शहर सोनमर्ग को हर मौसम में कनेक्टिविटी प्रदान करना है।
Published : Jan 13, 2025 07:31 pm IST, Updated : Jan 13, 2025 07:40 pm IST
1/9Image Source : x
आज जम्मू-कश्मीर के लिए ऐतिहासिक दिन था। आज लोहड़ी के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर को साढ़े 6 किलोमीटर लंबी जेड़ मोड़ सुरंग की सौगात दी।
2/9Image Source : pti
श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर बनी ये सुरंग सामरिक तौर पर बेहद अहम है। इस सुरंग के शुरू होने से श्रीनगर से लद्दाख के बीच ऑल वेदर ट्रैफिक की बहाली हो सकेगी।
3/9Image Source : x
सुरंग के निर्माण पर 2 हजार 378 करोड़ का खर्च हुआ है और इसके खुलने से सोनमर्ग तक सदाबहार सड़क संपर्क बहाल हो जाएगा। साथ ही घंटों का सफर अब इस सुरंग से मिनटों में तय होगा।
4/9Image Source : social media
यह सुरंग अंग्रेजी अक्षर जेड के आकार की है इसलिए इसका नाम जेड-मोड़ दिया गया है।
5/9Image Source : x
इस सुरंग के बनने से 12 किलोमीटर की दूरी 6.5 किलोमीटर में सिमट गई है जिससे सिर्फ 15 मिनट में तय किया जा सकेगा।
6/9Image Source : x
इस 'जेड मोड़' सुरंग को लेकर भारत समेत पाकिस्तान, चीन में हल्ला है। सीमाओं के उस पार के लोगों की नींद उड़ी है।
7/9Image Source : x
इसी सुरंग को बनने से रोकने के लिए आंतकियों ने खूब कोशिश की। हमला किया लेकिन काम नहीं बंद हुआ और आज इसी सुरंग के उद्घाटन के लिए पीएम मोदी गांदबल आए। यानी यह सुरंग कोई आम सुरंग नहीं है।
8/9Image Source : x
भारतीय सेना के लिए के यह परियोजना बहुत महत्वपूर्ण है। जेड-मोड़ सुरंग, जोजिला सुरंग परियोजना के साथ मिलकर लद्दाख में सुरक्षा बलों की तेज आवाजाही सुनिश्चित करेगी।
9/9Image Source : x
जेड-मोड़ और जोजिला सुरंगों के पूरा होने से, रक्षा बलों को रणनीतिक लाभ मिलेगा, जिससे वे लद्दाख में भारी तोपखाना जल्दी से तैनात कर सकेंगे।