आज मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन बन रहा बेहद दुर्लभ संयोग, जरूर करें ये उपाय चमक जाएगी किस्मत
आज मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन बन रहा बेहद दुर्लभ संयोग, जरूर करें ये उपाय चमक जाएगी किस्मत
4 दिसंबर 2025 का दिन बेहद खास रहने वाला है क्योंकि इस दिन मार्गशीर्ष पूर्णिमा समेत दत्तात्रेय जयंती, अन्नपूर्णा जयंती और त्रिपुर भैरवी जयंती आदि त्योहार भी मनाए जाएंगे। इसके अलावा इस दिन सुबह 06:59 से दोपहर 02:54 बजे तक रवि योग भी रहेगा।
Published : Dec 03, 2025 02:33 pm IST, Updated : Dec 04, 2025 06:35 am IST
1/8Image Source : canva
4 दिसंबर 2025 का दिन बेहद खास रहने वाला है क्योंकि इस दिन मार्गशीर्ष पूर्णिमा समेत दत्तात्रेय जयंती, अन्नपूर्णा जयंती और त्रिपुर भैरवी जयंती आदि त्योहार भी मनाए जाएंगे। इसके अलावा इस दिन सुबह 06:59 से दोपहर 02:54 बजे तक रवि योग भी रहेगा। ऐसी मान्यता है कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन किये गये दान पुण्य का व्यक्ति को 32 गुणा फल प्राप्त होता है, यानि कम मेहनत में अधिक फायदा। इसलिए अगर आप भी कम मेहनत में अधिक फल पाना चाहते हैं तो इस दिन आपको कुछ-न-कुछ दान जरूर करना चाहिए। साथ ही ऐसे विशेष उपाय भी करने चाहिए जो आपकी किस्मत चमका देंगे।
2/8Image Source : canva
अगर आप अपने कारोबार में वृद्धि सुनिश्चित करना चाहते हैं तो इस दिन स्नान आदि के बाद 11 तुलसी के पत्ते लीजिये। अब उन तुलसी के पत्तों को अच्छे से धोकर, साफ कपड़े से पोंछ लीजिये। इसके बाद एक कटोरी में थोड़ी-सी हल्दी लेकर पानी की सहायता से उसका घोल बना लीजिये। अब उन तुलसी के पत्तों पर हल्दी से ‘श्री’ लिखकर भगवान को अर्पित कीजिये। साथ ही भगवान से अपने कारोबार में वृद्धि के लिये प्रार्थना कीजिये।
3/8Image Source : canva
अगर आप अपने घर-परिवार में अन्न-धन की बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो इस दिन आप 900 ग्राम चने की दाल लीजिये और उसे सत्यनारायण भगवान के चरणों में स्पर्श कराइये। इसके बाद उस चने की दाल कोकिसी सुपात्र ब्राह्मण को दान कर दें।
4/8Image Source : canva
अगर आप अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखना चाहते हैं तो अपनी अच्छी सेहत के लिये इस दिन आपको प्रसाद के लिये थोड़ा-सा आटा लेना चाहिए और उसे कढ़ाई में डालकर घी में भूनना चाहिए। साथ ही उसमें थोड़ी-सी शक्कर भी डालनी
चाहिए। इस प्रकार आपका प्रसाद तैयार हो जायेगा। अब आप उस तैयार प्रसाद में कुछ केले के टुकड़े डालिये और उसका भगवान को भोग लगाइए। भोग लगाने के बाद बाकी बचे हुए प्रसाद को अपने परिवार के सदस्यों में और बाहर छोटे बच्चों
में बांट दें। ऐसा करने से आपकी सेहत बढ़िया रहेगी।
5/8Image Source : canva
अगर आपका कोई ऐसा काम है, जिसे आप जल्द से जल्द पूरा करना चाहते हैं तो उसे पूरा करने के लिये आज के दिन आपको स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनकर लक्ष्मी-नारायण के मंदिर में जाना चाहिए और भगवान को कटे हुए गोले के
टुकड़े और मिश्री का प्रसाद अर्पित करना चाहिए। साथ ही अपने काम के जल्द से जल्द पूरा होने की प्रार्थना करनी चाहिए। इस दिन ऐसा करने से आपका जो भी काम है, वो जल्द ही पूरा हो जायेगा।
6/8Image Source : canva
अगर आप अपने साथ हमेशा परिवार का सहयोग बनाये रखना चाहते हैं तो इस दिन आपको स्नान आदि के बाद तुलसी के पौधे में पानी डालना चाहिए और सत्यनारायण भगवान का ध्यान करना चाहिए। इसके बाद तुलसी की जड़ के पास से थोड़ी-सी गिली मिट्टी लेकर, उससे परिवार के सब सदस्यों को तिलक लगाएं और साथ ही स्वयं भी माथे पर तिलक लगाएं। इस दिन ऐसा करने से परिवार का सहयोग आपके साथ हमेशा बना रहेगा।
7/8Image Source : canva
अगर आप अपने जीवनसाथी के साथ प्यार बरकरार रखना चाहते हैं तो इस दिन स्नान आदि के बाद सत्यनारायण भगवान को चन्दन का तिलक लगाएं। साथ ही देवी लक्ष्मी को लाल चुनरी चढ़ाएं। इस दिन ऐसा करने से जीवनसाथी के साथ आपका प्यार बरकरार रहेगा।
8/8Image Source : canva
अगर आप अपने घर की सुख-समृद्धि बनाये रखना चाहते हैं तो इस दिन आपको स्नान आदि के बाद थोड़ी-सी रोली लेनी चाहिए और उसमें दो-चार बूंद घी डालना चाहिए। अब घी और रोली को अच्छे से मिला लीजिये। इसके बाद इस रोली से अपने घर के मन्दिर के बायीं और दायीं दोनों तरफ स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। इस दिन ऐसा करने से आपके घर की सुख-समृद्धि बनी रहेगी।