1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. जयपुर में चाकूबाजी की घटना में घायल टूरिस्ट गाइड की मौत के बाद हुआ जमकर प्रदर्शन, आमेर किला पूरी तरह बंद

जयपुर में चाकूबाजी की घटना में घायल टूरिस्ट गाइड की मौत के बाद हुआ जमकर प्रदर्शन, आमेर किला पूरी तरह बंद

 Reported By: Manish Bhattacharya,  Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Sep 08, 2026 01:38 pm IST,  Updated : Sep 08, 2026 02:08 pm IST

जयपुर में चाकूबाजी की घटना में घायल टूरिस्ट गाइड की मौत के बाद जमकर प्रदर्शन हुआ है। प्रदर्शन के बाद आमेर के किले को पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

Tourist guide- India TV Hindi
टूरिस्ट गाइड की मौत के बाद जमकर प्रदर्शन Image Source : REPORTER INPUT

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर के आमेर थाना इलाके में सोमवार सुबह मावठे के पास हुई चाकूबाजी में गंभीर रूप से घायल हुए टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी की आज एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत के बाद जमकर प्रदर्शन हुआ, जिसके बाद आमेर के किले को पूरी तरह बंद कर दिया गया।

हुआ क्या था?

टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी और जीप चालक आजम के बीच जीप आमेर किले तक ले जाने की बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद जीप चालक आजम ने अपने साथी नाजिश के साथ मिलकर टूरिस्ट गाइड मनीष के पेट में चाकू घोंप दिया था। गंभीर रूप से घायल मनीष को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

हत्या के आरोपी आजम और नाजिश को पुलिस ने हिरासत में लिया

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी आजम और नाजिश को हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। 

वहीं टूरिस्ट गाइड मनीष की मौत का समाचार मिलते ही अन्य टूरिस्ट गाइड्स में काफी रोष देखने को मिला, जिन्होंने आमेर बाजार बंद करवा विरोध जताना शुरू किया है। मौके पर भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है और लोगों को समझाने की कोशिश की जा रही है।

प्रदर्शन के बाद आमेर का किला भी बंद

लोगों के गुस्से और प्रदर्शन को देखते हुए आमेर के किले को बंद कर दिया गया है। दरअसल जयपुर में टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी की मौत के बाद आमेर किले के पास थाने में भारी भीड़ जमा हो गई थी। जयपुर के आमेर किले के बाहर भी जबरदस्त हंगामा हुआ। लोगों के प्रदर्शन के बाद आमेर किला पूरी तरह बंद किया गया है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। 

प्रदर्शनकारियों की मांग है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। न्याय की मांग के साथ प्रदर्शनकारियों में इस बात का गुस्सा भी है कि चाकूबाजी में टूरिस्ट गाइड की मौत हो गई। अब सवाल ये है कि क्या आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन होगा? हालांकि अभी इस बारे में किसी अधिकारी ने कुछ नहीं बताया है। 

इससे पहले एक खबर सामने आई थी कि एक मुनीम ने अपने सेठ की हत्या कर दी थी।

ये भी पढ़ें-

मायके आई थी बेटी, गुस्से में दामाद ने सास की गला रेतकर हत्या कर दी, घर में मचा कोहराम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।