Published : Jul 18, 2026 01:29 pm IST, Updated : Jul 18, 2026 01:29 pm IST
1/6Image Source : PEXELS
जब भी किसी व्यक्ति के जीवन से बुरा वक्त खत्म होने वाला होता है और 'अच्छे दिन' शुरू होने वाले होते हैं, तो ब्रह्मांड या प्रकृति उसे कुछ शुभ संकेत देने लगती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब भी किसी व्यक्ति की किस्मत बदलने वाली होती है तो उसे अपने जीवन में ये संकेत मिलने लगते हैं।
2/6Image Source : PEXELS
अगर आपको सपने में देवी-देवताओं के दर्शन हो रहे हैं तो समझिए आपका गोल्डन टाइम शुरू होने वाला है। यह सपना बताता है कि आपको भाग्य का साथ मिलेगा।
3/6Image Source : PEXELS
इसके अलावा सपने में पानी और सुंदर बगीचे का नजर आना भी शुभ होता है। इस सपने का मतलब है कि आपकी सभी परेशानियां जल्द ही समाप्त होने वाली हैं।
4/6Image Source : PEXELS
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर घर की बालकनी या छत पर अचानक पक्षी आकर बैठने लगे हैं तो शुभ संकेत होता है। यह सुख-समृद्धि का सीधा संकेत है। समझिए आपको जल्द ही धन की प्राप्ति होगी।
5/6Image Source : PEXELS
घर में अचानक ही अधिक सकारात्मक माहौल रहने लगा है तो यह भी एक अच्छा संकेत होता है। खुश महसूस होना, मन शांत और ऊर्जावान रहना इन सब का मतलब है आपके अच्छे दिन आने वाले हैं।
6/6Image Source : PEXELS
अगर घर के मुख्य द्वार पर कोई सफेद गाय आती है तो इसका मतलब है आपके ऊपर धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है।