आषाढ़ पूर्णिमा के दिन क्या करें और क्या नहीं? जानें सही नियम
आषाढ़ पूर्णिमा के दिन क्या करें और क्या नहीं? जानें सही नियम
आषाढ़ पूर्णिमा 29 जुलाई 2026 को मनाई जाएगी। इस दिन गुरु पूर्णिमा भी है। आषाढ़ पूर्णिमा के दिन इन कामों को करने की मनाही होती है। तो यहां जानिए आषाढ़ पूर्णिमा के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं।
Published : Jul 28, 2026 06:22 pm IST, Updated : Jul 28, 2026 06:22 pm IST
1/7Image Source : INDIA TV
29 जुलाई 2026 को आषाढ़ पूर्णिमा है। हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है। पूर्णिमा के दिन गंगा या अन्य पवित्र नदियों में स्नान-दान करने से पुण्यकारी फलों की प्राप्ति होती है। आषाढ़ पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा और व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन व्यास जी की पूजा के साथ गुरुजनों का पूजन का भी विधान है। आषाढ़ पूर्णिमा के दिन इन नियमों का पालन करने से सुख, समृद्धि और गुरुओं की कृपा प्राप्त होती है। तो आइए जानते हैं कि आषाढ़ पूर्णिमा के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं।
2/7Image Source : Magnific
आषाढ़ पूर्णिमा यानी गुरु पूर्णिमा के दिन अपने शिक्षकों, माता-पिता और आध्यात्मिक गुरुओं का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। इस दिन अपने गुरुओं का और बड़े-बुजुर्ग का अपमान भूलकर भी न करें।
3/7Image Source : FILE IMAGE
आषाढ़ पूर्णिमा के दिन तामसिक चीजों का सेवन न करें। इस दिन मांस, मदिरा, लहसुन और प्याज न खाएं। पूर्णिमा के दिन सात्विक आहार ही ग्रहण करें।
4/7Image Source : PEXELS
आषाढ़ पूर्णिमा के दिन सुबह देर तक सोने से बचें। इस दिन सूर्योदय से पहले जागकर स्नान और पूजा पाठ कर लें। ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
5/7Image Source : FILE IMAGE
आषाढ़ पूर्णिमा के दिन तुलसी पत्ते को नहीं तोड़ना चाहिए। इसलिए पूजा के लिए एक पहले ही तुलसी पत्ता तोड़कर रख लें।
6/7Image Source : FILE IMAGE
पूर्णिमा के दिन स्नान-दान का विशेष महत्व है। तो अगर आप गंगा स्नान के लिए नहीं जा पा रहे हैं तो घर में नहाने वाले पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर लें। ऐसा करने से भी गंगा स्नान जैसा फल प्राप्त होता है।
7/7Image Source : Magnific
आषाढ़ पूर्णिमा के दिन गुरु पूर्णिमा भी है तो इस पावन अवसर पर गरीब और जरूरतमंद छात्रों को किताब, पेन, कॉपी और अन्य अध्ययन सामग्री का दान करें। ऐसा करने से आपकी बुद्धि और ज्ञान में बढ़ोतरी होगी।