Published : Aug 05, 2026 02:26 pm IST, Updated : Aug 05, 2026 02:26 pm IST
1/4Image Source : Magnific
राशिचक्र की कुछ राशियों को तीव्र बुद्धि और अच्छी याददाश्त का धनी माना जाता है। इन राशियों को छोटी-छोटी बातें भी याद रहती हैं। जिन बातों को लोग अक्सर भूल जाते हैं वो भी इनके दिमाग के किसी कोने में बसी रहती हैं। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।
2/4Image Source : Magnific
मिथुन राशि- बुध ग्रह के स्वामित्व वाली मिथुन राशि वालों का दिमाग बहुत तेज होता है। बुध के प्रभाव के कारण इनको छोटी-छोटी बातें भी याद रहती हैं और वर्षों बाद भी आप अगर इनसे किसी बात के बारे में जानने की कोशिश करें तो ये आपको सटीक जवाब दे सकते हैं।
3/4Image Source : Magnific
कन्या राशि- बुध के ही स्वामित्व वाली कन्या राशि के जातकों को भी विश्लेषणात्मक और तीव्र बुद्धि वाला माना जाता है। इनका दिमाग कंप्यूटर की तरह काम करता है और वर्षों पुरानी बातें भी इनके दिमाग में ताजा रहती हैं।
4/4Image Source : Magnific
वृश्चिक राशि- जल तत्व की राशि वृश्चिक वालों को भी तीव्र बुद्धि और अच्छी याददाश्त के लिए जाना जाता है। इन्हें वो बातें भी याद रह जाती हैं जो दूसरों के लिए अक्सर निरर्थक होती हैं। अपने इसी गुण के कारण शिक्षा के क्षेत्र में भी इन्हें अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।