बसंत पंचमी पर बुध और चंद्रमा बदलेंगे चाल, इन 4 राशियों के अच्छे दिन होंगे शुरू
बसंत पंचमी पर बुध और चंद्रमा बदलेंगे चाल, इन 4 राशियों के अच्छे दिन होंगे शुरू
बसंत पंचमी के दिन चंद्रमा और बुध दोनों की चाल बदलेगी। इसके चलते राशिचक्र की कुछ राशियों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं, आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।
Published : Jan 22, 2026 02:19 pm IST, Updated : Jan 22, 2026 02:19 pm IST
1/5Image Source : Freepik
बसंत पंचमी का पावन दिन ज्योतिषीय दृष्टि से भी बेहद अहम माना जा रहा है। साल 2026 में बसंत पंचमी 23 जनवरी को है। इस दिन बुध और चंद्रमा दोनों की चाल बदलेगी। बुध जहां श्रवण नक्षत्र में गोचर करेंगे वहीं चंद्रमा का गोचर मीन राशि में होगा। इन दोनों ग्रहों की चाल बदलने से किन राशियों को लाभ हो सकता है, आइए जानते हैं।
2/5Image Source : Freepik
वृषभ राशि- इस राशि के लोगों को मानसिक रूप से अच्छे बदलाव दिखेंगे। घर के लोगों का साथ आपको मिलेगा और पारिवारिक माहौल भी अच्छा रहेगा। धन से जुड़ी चिंताओं से आपको मुक्ति मिल सकती है।
3/5Image Source : Freepik
कर्क राशि- रोजगार की तलाश में थे तो अच्छी खबर मिलने के योग हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। समाज में आपकी ख्याति बढ़ सकती है। चंद्रमा का राशि बदलने से आप ज्यादा व्यवहारिक और कम भावुक होंगे। करियर क्षेत्र में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
4/5Image Source : Freepik
वृश्चिक राशि- आपके लिए बुध और चंद्रमा का चाल बदलना शुभ साबित होगा। आपके अधूरे कार्य पूरे हो सकते है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ इस दौरान हो सकती है। नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा और नए संपर्क भविष्य में आपको लाभ भी दे सकते हैं।
5/5Image Source : Freepik
मकर राशि- आपको किस्मत का सहयोग मिलेगा जिससे कोई बड़ी ख्वाहिश पूरी हो सकती है। माता-पिता के साथ अच्छा समय आप बिता सकते है। प्रतियोगी परीक्षाओं में इस राशि वाले सफल हो सकते हैं। विदेश जाने का प्लान बना रहे थे तो सफलता आपको मिल सकती है।