Published : Nov 07, 2025 07:03 pm IST, Updated : Nov 07, 2025 07:03 pm IST
1/6Image Source : pexels
Best Vastu Plants for Clean Air: देशभर में बढ़ते प्रदूषण से आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। सांस लेने लायक साफ हवा अब कई शहरों में दुर्लभ होती जा रही है। ऐसे में प्रकृति से जुड़कर आप खुद अपने घर की हवा को शुद्ध बना सकते हैं। कुछ खास इनडोर पौधे ऐसे हैं, जो न सिर्फ प्रदूषण को खत्म करते हैं बल्कि घर में सुख-समृद्धि और पॉजिटिविटी भी लाते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 पौधों के बारे में जिन्हें घर में लगाना बेहद लाभकारी माना गया है।
2/6Image Source : pexels
भारत में तुलसी को देवी स्वरूप माना गया है। वैज्ञानिक दृष्टि से भी यह पौधा घर की हवा को शुद्ध रखता है और वातावरण में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करता है। हर सुबह तुलसी में जल अर्पित करने से घर में ऊर्जा बनी रहती है और वास्तु दोष भी दूर होते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, घर में तुलसी का होना माता लक्ष्मी की कृपा पाने का भी एक उपाय है।
3/6Image Source : pexels
स्नेक प्लांट को मदर-इन-लॉ टंग भी कहा जाता है। यह पौधा खास इसलिए है क्योंकि यह रात में भी ऑक्सीजन छोड़ता है। यानी यह 24 घंटे हवा को शुद्ध बनाए रखता है। इसे बहुत कम पानी और धूप की आवश्यकता होती है, इसलिए व्यस्त लोगों के लिए यह परफेक्ट विकल्प है। स्नेक प्लांट घर के कोनों या खिड़की के पास रखने से वातावरण हमेशा तरोताजा बना रहता है।
4/6Image Source : pexels
एलोवेरा सिर्फ सुंदरता ही नहीं, सेहत और वातावरण दोनों के लिए फायदेमंद पौधा है। यह हवा से फॉर्मल्डिहाइड और बेंजीन जैसी विषैली गैसों को सोखकर वातावरण को प्रदूषण-मुक्त रखता है। इसकी पत्तियों में मौजूद जेल त्वचा और बालों के लिए भी उपयोगी होता है। इसे घर की बालकनी या बेडरूम में रखें, इससे वातावरण शुद्ध रहेगा और नींद भी अच्छी आएगी।
5/6Image Source : pexels
पीस लिली अपने सफेद सुंदर फूलों के कारण घर की शोभा बढ़ाती है। यह पौधा घर में शांति और सुकून का माहौल बनाता है और पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ावा देता है। वैज्ञानिक रूप से भी यह पौधा वातावरण से बेंजीन, फॉर्मल्डिहाइड और अमोनिया जैसे हानिकारक तत्वों को अवशोषित करता है, जिससे हवा की गुणवत्ता में सुधार होता है। इसे घर के लिविंग एरिया या बेडरूम में रखना बेहद शुभ माना जाता है।
6/6Image Source : pexels
मनी प्लांट को वास्तुशास्त्र में धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। यह पौधा हवा में मौजूद हानिकारक गैसों जैसे फॉर्मल्डिहाइड और कार्बन डाइऑक्साइड को सोखकर ऑक्सीजन छोड़ता है। इससे कमरे की हवा शुद्ध रहती है और मानसिक सुकून मिलता है। इसे घर के उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ होता है, क्योंकि यह आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाता है और घर में लक्ष्मी का वास करता है।