Published : Oct 17, 2025 05:55 pm IST, Updated : Oct 17, 2025 05:55 pm IST
1/5Image Source : Freepik
धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी के साथ ही भगवान धन्वंतरि और कुबेर देव की पूजा की जाती है। साल 2025 में 18 अक्टूबर को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन देवी-देवताओं की पूजा के साथ ही कुछ उपाय भी आपके लिए बेहद शुभ साबित हो सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं। इस उपाय में आपको धनेतरस के दिन एक चीज खरीदनी है जिसे दीवाली पूजा में भी शामिल करना है। इस उपाय को करने से माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है और धन का भंडार हमेशा भरा रहता है।
2/5Image Source : Freepik
धनतेरस के इस उपाय के अनुसार, अगर आप मां लक्ष्मी की कृपा से अपनी धन की तिजोरियां भरी रखना चाहते हैं तो धनतेरस के दिन लक्ष्मी यंत्र घर लाइये और उसे घर में उचित स्थान पर रख दीजिये। अब इसका उपयोग दिवाली के दिन करना है। हो सके तो लक्ष्मी यंत्र को प्रदोष काल यानि सूर्यास्त के बाद खरीदें। साथ ही धनतेरस के दिन आप इसे पूजा स्थल में भी रख सकते हैं।
3/5Image Source : India Tv
दिवाली के दिन शाम को लक्ष्मी पूजा के समय इस यंत्र को भी पूजा की थाल में रखिये और उचित विधि से इसकी पूजा कीजिये। साथ ही लक्ष्मी जी के मंत्र का जप कीजिये। मंत्र है– ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः। लेकिन अगर आपको इस मंत्र का जप करने में कठिनाई महसूस हो, तो केवल“श्रीं ह्रीं श्रीं’ मंत्र का जप कीजिये।
4/5Image Source : Freepik
साथ ही ध्यान रहे कि लक्ष्मी के मंत्र जप के लिये स्फटिक की माला को सर्वोत्तम बताया गया है । कमलगट्टे की माला को भी उत्तम बताया गया है, लेकिन अगर ये दोनों न हो, तो रुद्राक्ष की माला पर भी जप कर सकते हैं ।
5/5Image Source : Freepik
धनतेरस के दिन खरीदे गये लक्ष्मी यंत्र को दिवाली के दिन सिद्ध करके स्थापित करने से मां लक्ष्मी की कृपा से आपकी धन की तिजोरियां हमेशा भरी रहेंगी। इस उपाय को करने से आपको करियर के क्षेत्र में भी लाभ प्राप्त होता है। साथ ही घर परिवार में भी खुशहाली आती है।