Published : Dec 14, 2025 03:05 pm IST, Updated : Dec 14, 2025 03:05 pm IST
1/5Image Source : Freepik
बच्चों को भगवान का रूप कहा जाता है। बच्चों की उपस्थिति मात्र से घर का माहौल खुशनुमा हो जाता है। कई बार हम अपने बच्चों को सपने में भी देखते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि सपने में अपने बच्चे को देखने को अर्थ क्या होता है।
2/5Image Source : Freepik
सपने में बच्चे का देखना एक शुभ सपना होता है। बच्चा अगर 16 साल से छोटा हो और वो सपने में प्रसन्न मुद्रा में दिख रहा हो तो समझ जाइए आपके जीवन में अच्छे बदलाव आएंगे। व्यक्तिगत रूप से आप विकास करेंगे और आने वाला समय पारिवारिक माहौल के लिए अच्छा होगा। 16 साल से अधिक उम्र के अपने बच्चे को सपने में देखना उनके प्रति जिम्मेदार होने की ओर इशारा करता है।
3/5Image Source : Freepik
वहीं अगर आप सपने में नवजात शिशु को दूध पीते देखते हैं तो यह सपना भी बेहद शुभ माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि घर में कोई खुशखबरी आ सकती है और जीवन में आपको बेहद सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। यह सपना नई शुरुआत का भी संकेत है।
4/5Image Source : Freepik
बच्चे का सपने में दिखना इस बात का संकेत भी माना जाता है कि कहीं न कहीं आप भावनात्मक रूप से थोड़े कमजोर हो रहे हैं और अपने बच्चे के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। अगर सपने में बच्चा उदास आपको दिखता है तो ऐसा सपना आने के बाद थोड़ा सतर्क आपको हो जाना चाहिए और बच्चे का ध्यान रखना चाहिए।
5/5Image Source : Freepik
सपने में बच्चे को रोते देखना शुभ सपना नहीं माना जाता, इसका अर्थ होता है कि आप बच्चे के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भलीभांति पूरा नहीं कर रहे हैं। ऐसा सपना आने के बाद आपको बच्चे के स्वास्थ्य और संगति पर बहुत अधिक ध्यान देना चाहिए। बच्चा 5 साल की उम्र से बड़ा है तो उसके साथ खुलकर बातें करें और उनकी परेशानियों को जानने का प्रयास करें।