Published : Aug 26, 2025 09:28 pm IST, Updated : Aug 26, 2025 09:28 pm IST
1/5Image Source : Unsplash
भगवान गणेश की पूजा से सभी विघ्नों का नाश होता है। ऐसे में गणेश चतुर्थी के दिन अगर आप गणेश जी के कुछ मंत्रों का जप करते हैं तो आपको जीवन में हर प्रकार का सुख प्राप्त हो सकता है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ मंत्रों के बारे में आपको जानकारी देंगे।
2/5Image Source : Freepik
साल 2025 में गणेश चतुर्थी का त्योहार 27 अगस्त को है। गणेश चतुर्थी के दिन अगर आप पूजा न कर पाएं, आपके पास पूजा के लिए समय न हो तो बहुत कम समय निकाल कर आप 'ॐ गं गणपतये नमः' का कम से कम 11 बार जप कर सकते हैं। इस मंत्र का जप करने से आपको शुभ फल प्राप्त होते हैं।
3/5Image Source : Unsplash
वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ:। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥ गणेश जी का यह मंत्र आपके जीवन की सभी समस्याओं का अंत कर सकता है। आपके जीवन में आने वाली परेशानियां भी दू रहो सकती हैं। इसलिए गणेश चतुर्थी के दिन इस मंत्र का जप करने से भी आपको लाभ होता है।
4/5Image Source : Unsplash
भगवान गणेश की असीम कृपा प्राप्त करने के लिए गणेश चतुर्थी के दिन आपको 108 बार 'गजाननं भूतगणादिसेवितं कपित्थजम्बूफलचारु भक्षणमं। उमासुतं शोकविनाशकारकं नमामि विघ्नेश्वरपादपङ्कजम।।' मंत्र का जप करना चाहिए। यह मंत्र आपको मानसिक शक्ति देता है और जीवन के हर क्षेत्र में आपको सफलता देता है।
5/5Image Source : Unsplash
ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुण्डाय धीमहि तन्नो दंती प्रचोदयात्॥ इस मंत्र का जप करने से आपको एकाग्रता की प्राप्ति होती है। यह मंत्र खासकर विद्यार्थियों के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस मंत्र के जप से आपको शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति मिलती है।