Published : Sep 13, 2025 05:04 pm IST, Updated : Sep 13, 2025 05:04 pm IST
1/5Image Source : India Tv
गरुड़ पुराण में व्यक्ति के कर्मों के अनुसार उसके पिछले और अगले जन्म के बारे में बताया गया है। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि वह कौन सी गलतियां हैं जो आपको अगले जन्म में पशु योनि में पैदा होने की जिम्मेदार हो सकती हैं।
2/5Image Source : Freepik
1. जो व्यक्ति चालाकी करता है या दूसरों को मूर्ख बनाता है उसका अगला जन्म उल्लू के रूप में होता है, यह गरुड़ पुराण में लिखा गया है। जिस तरह से आप व्यक्ति अपनी चालाकी और धूर्तता से दूसरों को मूर्ख बनाता है दूसरों को अंधकार में रखता है उसी तरह अगले जन्म में वो उल्लू बनकर अंधेरे में रहता है।
3/5Image Source : Freepik
2. स्त्रियों का अपमान करने वाले, नके साथ गलत व्यवहार करने वाले, स्त्रियों को बुरी नजर से देखने वालों का अगला जन्म छिपकली या सांप के रूप में होती है। गरुड़ पुराण के अनुसार छिपकली और सांप के रूप में जन्म लेना अधोगति का प्रतीक है।
4/5Image Source : Freepik
3. जो लोग दूसरों को हमेशा अपनी वाणी से अपमानित करते हैं, गाली देते हैं उनका जन्म बकरे के रूप में हो सकता है। बकरे का जन्म वाणी का गलत तरीके से उपयोग करने के कारण होता है।
5/5Image Source : Freepik
4. अगर आप अपने मित्र के साथ धोखा करते हैं, उसके साथ छल करते हैं तो आपका अगला जन्म गिद्ध के रूप में होता है। गरुड़ पुराण के अनुसार मित्र को धोखा देने वाले को अगले जन्म में मृत जीवों पर आश्रित रहना पड़ता है, जैसा कि गिद्ध रहते हैं।