Published : Jul 15, 2026 12:50 pm IST, Updated : Jul 15, 2026 02:13 pm IST
1/7Image Source : PEXELS
आज यानी 15 जुलाई 2026 से गुप्त नवरात्रि शुरू हो चुका है। गुप्त नवरात्रि का समय तंत्र-मंत्र, साधना और आध्यात्मिक उन्नति के लिए बेहद पवित्र माना जाता है। इस नवरात्रि में मां दुर्गा की 10 महाविद्याओं की पूजा-अर्चना की जाती है।
2/7Image Source : PEXELS
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुप्त नवरात्रि में साधना को जितना गुप्त रखा जाता है उसका फल उतना ही अधिक मिलता है।
3/7Image Source : PEXELS
मां दुर्गा के 10 महाविद्याओं के नाम है- मां काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, भैरवी, छिन्नमस्ता, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी और देवी कमला। आपको बता दें कि गुप्त नवरात्रि आषाढ़ और माघ माह में आती है। तो आइए जानते हैं गुप्त नवरात्रि में किन कामों को नहीं करना चाहिए।
4/7Image Source : PEXELS
नवरात्रि के पवित्र दिनों में बाल कटवाना, दाढ़ी बनाना और नाखून काटना वर्जित माना गया है। तो गलती से भी अपने बाल, दाढ़ी और नाखून न काटें।
5/7Image Source : PEXELS
गुप्त नवरात्रि के दौरान ब्रह्मचर्य नियमों का पालन करें। गुप्त नवरात्रि में शारीरिक और मानसिक रूप से पवित्रता बनाए रखना जरूरी होता है।
6/7Image Source : PEXELS
गुप्त नवरात्रि के दौरान सात्विक भोजन ही ग्रहण करें। तामसिक चीजें जैसे- लहसुन, प्याज, मांस-मदिरा का सेवन न करें।
7/7Image Source : PEXELS
अपनी पूजा, मंत्र जाप या साधना के बारे में किसी बाहरी व्यक्ति से चर्चा न करें। यहां तक कि अपने संकल्प को भी गुप्त रखें। गुप्त नवरात्रि में अपनी पूजा के बारे में सबको बताने से पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है।