Published : Jun 03, 2026 09:18 pm IST, Updated : Jun 03, 2026 09:18 pm IST
1/4Image Source : India Tv
Guruwar Ke Upay: गुरुवार के दिन को देवगुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्ति के लिए बेहद खास माना जाता है। गुरु ग्रह से संबंधित हल्दी के कुछ उपाय अगर आप गुरुवार को करते हैं तो आपको आर्थिक उन्नति और मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आज इन्हीं उपायों के बारे में हम आपको जानकारी देंगे।
2/4Image Source : Magnific
गुरुवार के दिन आपको स्नान करने से पहले पानी में एक चुटकी हल्दी मिलानी चाहिए। ज्योतिष के अनुसार यह आसान सा उपाय कुंडली में गुरु की स्थिति को मजबूत करता है। भाग्य का आपको साथ मिलने लगता है और धन-धान्य की आपको प्राप्ति होती है।
3/4Image Source : Magnific
गुरुवार के दिन आपको सुबह जल्दी उठकर स्नान ध्यान के बाद पीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। इसके बाद पूजा स्थल पर बैठकर भगवान विष्णु की आराधना करनी चाहिए और उन्हें हल्दी का तिलक लगाना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह उपाय करने से आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होती है और साथ ही विष्णु भगवान की कृपा से आपको आर्थिक लाभ भी प्राप्त होता है।
4/4Image Source : Magnific
अगर आप गुरुवार के दिन एक लाल कपड़े में हल्दी की 5 साबुत गांठें रखते हैं और इस कपड़े की पोटली बनाकर धन के स्थान में रख देते हैं तो जबरदस्त धन लाभ आपको मिल सकता है। इस उपाय को करने से आपको कभी पैसों की तंगी नहीं सताती।