Published : Jul 05, 2026 09:04 pm IST, Updated : Jul 05, 2026 09:04 pm IST
1/6Image Source : pexels
हस्त रेखा शास्त्र में व्यक्ति के हाथ और उन पर बने निशानों के आधार पर उसके स्वभाव, भाग्य और भविष्य के बारे में बताया है। इसके अनुसार कुछ लोग जन्म से ही सौभाग्यशाली होते हैं। उनकी हथेली पर मौजूद विशेष चिह्न उन्हें जीवन में सफलता, धन और सम्मान दिलाने वाले माने जाते हैं। मान्यता है कि ऐसे लोग सुख-सुविधाओं से भरपूर जीवन जीते हैं और समाज में अलग पहचान बनाते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ शुभ निशानों के बारे में।
2/6Image Source : pexels
राजयोग के संकेत: किसी व्यक्ति के दाहिने हाथ में मछली, छत्र, हाथी, तालाब, अंकुश या वीणा जैसे चिह्नों में से कोई एक भी दिखाई दे, तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि ऐसे लोग नेतृत्व क्षमता वाले होते हैं और उन्हें जीवन में मान-सम्मान व ऐश्वर्य प्राप्त होता है।
3/6Image Source : pexels
जौ के निशान का अर्थ: अंगूठे के मध्य भाग में जौ (यव) जैसा चिह्न होना शुभ माना गया है। कहा जाता है कि ऐसे व्यक्ति को जीवन में यश, धन, प्रतिष्ठा और सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं। वहीं, यदि यह चिह्न तर्जनी या मध्यमा अंगुली के मूल में हो, तो व्यक्ति को धन, परिवार और सामाजिक सम्मान मिलने की मान्यता है।
4/6Image Source : pexels
कमल और चक्र जैसे चिह्न: हथेली या पैर के तलवे पर कमल, चक्र, रथ, ध्वज, सिंहासन, डोली या घोड़े जैसे चिह्नों का होना भी शुभ माना जाता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, ऐसे लोगों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है और उनके जीवन में आर्थिक समृद्धि का योग रहता है। वहीं, हथेली या तलवे पर तिल का निशान भी धन और वाहन सुख का संकेत माना गया है।
5/6Image Source : pexels
झंडा, मंदिर और मछली: हस्तरेखा शास्त्र में झंडे का निशान मेहनत, ईमानदारी और सामाजिक प्रतिष्ठा का प्रतीक माना गया है। वहीं, गुरु पर्वत पर मंदिर जैसा चिह्न व्यक्ति के धार्मिक स्वभाव और अच्छे भाग्य का संकेत देता है। मछली का निशान भी बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसे लोग पैतृक संपत्ति के साथ-साथ विदेश से भी धन अर्जित कर सकते हैं।
6/6Image Source : pexels
त्रिशूल: हथेली पर त्रिशूल का निशान भगवान शिव की विशेष कृपा का प्रतीक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस चिह्न वाले लोग साहसी, आत्मविश्वासी और पराक्रमी होते हैं। इन्हें समय-समय पर अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं और ये सुख-सुविधाओं से भरपूर जीवन जीना पसंद करते हैं।