2 अगस्त को मंगल-बुध की युति से बदलेगा इन 3 राशियों का भाग्य, करियर में बड़ी सफलता मिलने के योग!
2 अगस्त को मंगल-बुध की युति से बदलेगा इन 3 राशियों का भाग्य, करियर में बड़ी सफलता मिलने के योग!
2 अगस्त 2026 को मंगल और बुध की मिथुन राशि में युति होने जा रही है। ज्योतिष अनुसार इस युति से 3 राशियों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। नई नौकरी मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। चलिए जान लेते हैं ये कौन सी राशियां हैं जिन्हें इस युति से लाभ मिलने वाला है।
Published : Aug 02, 2026 07:00 am IST, Updated : Aug 02, 2026 07:00 am IST
1/4Image Source : india tv
2 अगस्त 2026 को मंगल और बुध की मिथुन राशि में युति होने जा रही है। ज्योतिष अनुसार इस युति से 3 राशियों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। नई नौकरी मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। ये युति 5 अगस्त तक बनी रहेगी। चलिए जान लेते हैं ये कौन सी राशियां हैं जिन्हें इस युति से लाभ मिलने वाला है।
2/4Image Source : india tv
मिथुन राशि (Gemini) - मिथुन राशि वालों के लिए मंगल-बुध की युति बेहद शुभ साबित होगी। आपके लिए अचानक पदोन्नति के योग बनेंगे। 2 से 5 अगस्त के बीच की अवधि में आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। किसी बड़े इंटरव्यू में बैठने वाले हैं, तो आपको बेहतरीन परिणाम मिलेंगे।
3/4Image Source : india tv
सिंह राशि (Leo) – सिंह राशि वालों के लिए यह युति शुभ फलदायी साबित होगी। आपके लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। अचानक से धन की प्राप्ति के योग बनेंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी। पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी का किसी काम में बड़ा सहयोग मिलेगा। अच्छा धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।
4/4Image Source : india tv
कन्या राशि (Virgo) – कन्या राशि वालों के लिए मंगल-बुध की युति किसी चमत्कार से कम साबित नहीं होगी। व्यापार में तगड़ा लाभ कमाएंगे। अचानक से धन की प्राप्ति के योग बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। सैलरी इंक्रीमेंट के भी आसार दिखाई दे रहे हैं। रुके हुए काम इस दौरान तेजी से पूरे होंगे।