Published : Jan 15, 2026 05:48 pm IST, Updated : Jan 15, 2026 05:48 pm IST
1/6Image Source : pixabay/canva
16 जनवरी 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। इस दिन सुबह 4 बजकर 36 मिनट पर मंगल ग्रह मकर राशि में प्रवेश करेंगे। पहले से ही सूर्य और शुक्र ग्रह मकर राशि में विराजमान हैं, जिससे यहां सूर्य, शुक्र और मंगल की युति बनेगी। इसे त्रिग्रह योग कहा जाता है, जिसका सकारात्मक प्रभाव कई राशियों देखने को मिलेगा। विशेष रूप से 5 राशियों के लिए यह गोचर तरक्की और लाभ के अवसर खोलेगा।
2/6Image Source : india tv
मेष राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर ऊर्जा और उत्साह लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या जिम्मेदारी बढ़ने के योग हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को भी अच्छा मुनाफा हो सकता है। सरकारी काम या कानूनी मामलों में आपके पक्ष में फैसला आने की संभावना है।
3/6Image Source : india tv
कर्क राशि वालों के लिए यह समय साझेदारी के कामों में लाभदायक साबित होगा। बिजनेस पार्टनरशिप मजबूत होगी। लव लाइफ में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। अविवाहित लोगों को नया पार्टनर मिल सकता है। परिवार और करियर दोनों में स्थिरता आएगी।
4/6Image Source : india tv
कन्या राशि के लोगों का आत्मविश्वास इस दौरान बढ़ेगा। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। हालांकि कुछ आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन मेहनत का फल जरूर मिलेगा। वर्कप्लेस पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जिसे आप सफलतापूर्वक निभाएंगे।
5/6Image Source : india tv
वृश्चिक राशि के मार्केटिंग, सेल्स और टीचिंग से जुड़े लोगों के लिए यह समय बेहद शुभ रहेगा। व्यापार में लाभ होगा और नए मौके मिलेंगे। आपको अपने भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। आप जीवन से जुड़ा कोई बड़ा और सही फैसला ले पाएंगे।
6/6Image Source : india tv
मंगल का अपनी उच्च राशि मकर में गोचर करना मकर राशि वालों के लिए खास फलदायी रहेगा। आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होगी। कामकाज में सफलता मिलेगी और पारिवारिक व सामाजिक रिश्ते मजबूत होंगे। कुल मिलाकर यह गोचर आपके लिए प्रगति और स्थिरता लेकर आएगा।