सितंबर की शुरुआत इन 3 राशियों के लिए रहेगी शानदार, मंगल का नक्षत्र परिवर्तन दिलाएगा लाभ
सितंबर की शुरुआत इन 3 राशियों के लिए रहेगी शानदार, मंगल का नक्षत्र परिवर्तन दिलाएगा लाभ
2 सितंबर 2026 को मंगल नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। मंगल का यह गोचर इन 3 राशियों के लिए अत्यंत ही लाभकारी रहने वाला है। तो जानिए कि वो लकी राशियां कौनसी हैं।
Published : Aug 24, 2026 07:46 pm IST, Updated : Aug 24, 2026 07:46 pm IST
1/5Image Source : INDIA TV
ग्रह-गोचर के लिहाज से सितंबर का महीना अत्यंत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। महीने की शुरुआत में ही मंगल नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। 2 सितंबर को मंगल ग्रह पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर करेंगे और 24 सितंबर 2026 तक इसी स्थिति में रहेंगे।
2/5Image Source : INDIA TV
ज्योतिषों के अनुसार, मंगल का पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर करना इन 3 राशियों के लिए शुभ और लाभकारी रहेगा। इन्हें धन-संपत्ति का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही करियर में भी सफलता मिलने का योग बन रहा है। तो यहां जानिए किए वो 3 लकी राशियां कौनसी हैं।
3/5Image Source : INDIA TV
मंगल का नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। अटके हुए सारे कार्य पूरे होंगे। व्यापारियों को कोई बड़ी डील मिल सकती है, जिसमें जबरदस्त मुनाफा मिलेगा। निवेश से भी अच्छा लाभ मिल सकता है।
4/5Image Source : INDIA TV
मिथुन राशि वालों के लिए मंगल गोचर नए अवसर लेकर आएगा। आय में वृद्धि हो सकती है। अचानक धन लाभ हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
5/5Image Source : INDIA TV
धनु राशि वालों के लिए मंगल का नक्षत्र परिवर्तन मंगलकारी रहेगा। नौकरी पेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है और आय में भी वृद्धि हो सकती है। व्यापार में भी मुनाफा मिलने का प्रबल योग बन रहा है।