Published : Feb 09, 2026 02:18 pm IST, Updated : Feb 10, 2026 07:10 am IST
1/6Image Source : canva
March 2026 Lucky Rashi: ज्योतिष शास्त्र अनुसार मार्च में होने वाला सूर्य और मंगल का राशि परिवर्तन 5 राशियों की किस्मत पलट देगा। इन राशियों के लोगों के लिए सफलता के द्वार खोलेगा। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा। अचानक से धन लाभ के योग बनेंगे। कार्यस्थल पर आपके काम की खूब प्रशंसा होगी। चलिए आपको बताते हैं ये कौन सी राशियां हैं।
2/6Image Source : india tv
मेष राशि वालों के लिए मार्च का महीना करियर में नई उड़ान लेकर आएगा। लंबे समय से नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। किसी बड़ी कंपनी से ऑफर मिल सकता है। बिजनेस में भी तगड़ा मुनाफा मिलने के योग हैं।
3/6Image Source : india tv
मिथुन राशि वालों के लिए मार्च का महीना बंपर कमाई वाला साबित होगा। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार होगा। नए काम की शुरुआत के लिए समय शानदार रहेगा। पदोन्नति के रास्ते खुलेंगे। मेहनत रंग लाएगी। पुराने निवेश से अचानक धन लाभ होने की संभावना है। अटका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है।
4/6Image Source : india tv
सिंह राशि वालों के लिए भी मार्च का महीना सकारात्मक दिखाई दे रहा है। समाज और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। यदि आप पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं तो खूब पैसा कमाएंगे। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी ये महीना लाभकारी रहेगा।
5/6Image Source : india tv
तुला राशि वालों की सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। कार्यस्थल पर बॉस का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। विदेश जाने की इच्छा रखने वाले जातकों की मुराद पूरी हो सकती है। आय के नए स्रोत बनेंगे। बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा।
6/6Image Source : india tv
मार्च का महीना कुंभ राशि वालों के लिए भी शानदार रहेगा। विशेष रूप से इस राशि के आईटी और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को खूब लाभ प्राप्त होगा। बिजनेस में कोई अटका हुए काम पूरा हो सकता है जिससे अच्छा खासा फायदा मिलने की उम्मीद है।