Published : Feb 23, 2026 01:52 pm IST, Updated : Feb 23, 2026 01:52 pm IST
1/5Image Source : Freepik
आज यानि 23 फरवरी की रात को लगभग 10 बजकर 12 मिनट पर चंद्रमा मेष राशि से निकलकर अपनी उच्च राशि वृषभ में गोचर कर जाएंगे। चंद्रमा का यह गोचर कुछ राशियों का भाग्योदय कर सकता है और साथ ही करियर और आर्थिक क्षेत्र में भी ये राशियां लाभ पाएंगी। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।
2/5Image Source : Freepik
मेष राशि- चंद्रमा का गोचर आपके दूसरे भाव में होगा जिसे धन का भाव कहा जाता है। शुभ ग्रह चंद्रमा का आपके इस भाव में होना आपको आर्थिक लाभ दिलाएगा। कुच राशियों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। भाग्य का भी भरपूर सहयोग आपको मिलेगा।
3/5Image Source : Freepik
वृषभ राशि- चंद्रमा का गोचर आपकी ही राशि में होगा जिससे आपको मानसिक शांति का अनुभव हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिता पाएंगे। किस्मत के सहयोग से बिगड़े काम भी बन सकते हैं। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को नौकरी मिलने के योग हैं।
4/5Image Source : Freepik
कर्क राशि- चंद्रमा आपकी ही राशि के स्वामी हैं और आपके लाभ भाव यानि एकादश भाव में इनका गोचर होगा। ऐसे में कारोबारियों को जबरदस्त सफलता मिल सकती है वहीं नौकरी पेशा लोग भी लाभ पाएंगे। आपकी मेहनत को किस्मत का पूरा सहयोग इस दौरान प्राप्त हो सकता है।
5/5Image Source : Freepik
कुंभ राशि- चंद्रमा का गोचर आपके सुख भाव में होगा। आपके जीवन में खुशियां आएंगी। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है। करियर के क्षेत्र में आप उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। आर्थिक पक्ष में भी मजबूत आने के योग हैं। कहीं अटका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है।