Published : Aug 14, 2026 09:20 pm IST, Updated : Aug 14, 2026 09:44 pm IST
1/5Image Source : pinterest
अपने करीबियों, दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मौकों पर गिफ्ट देना आम बात है। किसी करीबी के घर पार्टी हो या कोई खुशी का मौका, लोग अपनी तरफ से कुछ न कुछ उपहार जरूर लेकर जाते हैं। इसी तरह जब कोई हमारे घर आता है, तो वह भी अक्सर गिफ्ट लेकर आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में गिफ्ट को लेकर भी कुछ खास बातें बताई गई हैं? कुछ चीजें उपहार में देना शुभ माना जाता है और इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहने की मान्यता है।
2/5Image Source : pinterest
मिट्टी से बनी चीजें गिफ्ट करना शुभ: वास्तु शास्त्र के अनुसार, मिट्टी से बनी कोई मूर्ति या दूसरी वस्तु किसी को गिफ्ट करना शुभ माना जाता है। अगर आप किसी खास मौके पर अपने परिवार, दोस्त या रिश्तेदार को उपहार देना चाहते हैं, तो मिट्टी से बनी सजावटी वस्तु एक अच्छा विकल्प हो सकती है। ऐसी चीजें घर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ वास्तु की दृष्टि से भी सकारात्मक मानी जाती हैं।
3/5Image Source : pinterest
आर्थिक स्थिति से भी जुड़ी है मान्यता: वास्तु मान्यताओं के मुताबिक, मिट्टी से बनी चीजें उपहार में देने या किसी से मिलने पर घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसा माना जाता है कि इससे लंबे समय से अटका हुआ धन धीरे-धीरे वापस मिलने के रास्ते बन सकते हैं। साथ ही आय में बढ़ोतरी होने की भी मान्यता है।
4/5Image Source : pexels
किन मौकों पर दे सकते हैं ऐसा गिफ्ट?: मिट्टी से बनी वस्तुएं कई खास मौकों पर गिफ्ट की जा सकती हैं। बच्चे का जन्मदिन हो, किसी की शादी की सालगिरह हो, गृह प्रवेश हो या किसी को नौकरी में प्रमोशन मिला हो, ऐसे अवसरों पर आप मिट्टी से बनी मूर्ति या सजावटी सामान दे सकते हैं। यह उपहार पारंपरिक होने के साथ-साथ घर की सजावट के लिए भी उपयोगी हो सकता है।
5/5Image Source : pexels
गिफ्ट लेते समय भी रखें ध्यान: वास्तु शास्त्र में उपहार मिलने को लेकर भी कई मान्यताएं बताई गई हैं। मिट्टी से बनी शुभ वस्तु अगर किसी से गिफ्ट में मिलती है, तो इसे सकारात्मक माना जाता है। ऐसी वस्तु को घर में साफ-सुथरी और उचित जगह पर रखना बेहतर माना जाता है। हालांकि, ये सभी बातें वास्तु शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं।