किस मूलांक के लोग बात-बात पर हो जाते हैं आग बबूला, रखते हैं आग जैसा गरम मिजाज
किस मूलांक के लोग बात-बात पर हो जाते हैं आग बबूला, रखते हैं आग जैसा गरम मिजाज
अंक ज्योतिष में हर व्यक्ति के जन्म की तारीख के आधार पर उसके स्वभाव और जीवन की दिशा का विश्लेषण किया जाता है। मूलांक बताता है कि व्यक्ति कैसा है। कुछ मूलांक ऐसे होते हैं, जिन पर ग्रहों का प्रभाव इतना प्रबल होता है कि उनके जातक जरा सी बात पर भड़क उठते हैं। आइए जानते हैं किस मूलांक के लोग बात-बात पर आग बबूला हो जाते हैं।
Published : Oct 22, 2025 08:30 pm IST, Updated : Oct 22, 2025 08:30 pm IST
1/6Image Source : Freepik
अंक ज्योतिष (Numerology) में हर व्यक्ति के जन्म की तारीख के आधार पर उसके स्वभाव और जीवन की दिशा का विश्लेषण किया जाता है। जन्मतिथि के अंकों के योग से निकलने वाला मूलांक (Root Number) बताता है कि व्यक्ति कैसा है। माना जाता है कि कुछ मूलांक ऐसे होते हैं, जिन पर ग्रहों का प्रभाव इतना प्रबल होता है कि उनके जातक जरा सी बात पर भड़क उठते हैं। आइए जानते हैं किस मूलांक के लोग बात-बात पर आग बबूला हो जाते हैं।
2/6Image Source : Freepik
सूर्य की तरह तेज और गुस्से में तपते लोग: जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 होता है। इस अंक के स्वामी सूर्य देव हैं, जो ऊर्जा, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता के प्रतीक माने जाते हैं। ऐसे लोग बेहद आत्मसम्मानी होते हैं और किसी की बात सहन नहीं कर पाते। गुस्सा इनके नाक पर रहता है और छोटी-सी बात पर भड़क उठते हैं। हालांकि, ये लोग बहुत मेहनती और महत्वाकांक्षी होते हैं।
3/6Image Source : Freepik
न्यायप्रिय लेकिन जल्दी भड़कने वाले लोग: जिनका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 होता है। इनका स्वामी ग्रह बुध होता है। ये लोग स्वभाव से नेकदिल और साहसी होते हैं, लेकिन अन्याय या अपमान सहन नहीं कर पाते। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना इनकी आदत होती है। इन मूलांक वालों को सबसे जल्दी गुस्सा आता है। हालांकि, इनका गुस्सा ज्यादा देर नहीं टिकता, लेकिन उस समय ये खुद पर काबू नहीं रख पाते। इसके कारण उन्हें नुकसान भी उठाना पड़ता है।
4/6Image Source : Freepik
जिद्दी और तीव्र स्वभाव वाले लोग: जिनका जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 4 होता है। इस अंक का स्वामी राहु है, जो रहस्यमय और अप्रत्याशित परिणाम देने वाला ग्रह माना जाता है। राहु के प्रभाव से मूलांक 4 के लोग जिद्दी और तीव्र स्वभाव वाले होते हैं। इन्हें बदलाव या दूसरों की राय आसानी से स्वीकार नहीं होती, जिसके कारण विवादों में भी फंस जाते हैं। हालांकि, इनकी तर्कशक्ति बहुत मजबूत होती है और ये दूसरों की मदद करने में पीछे नहीं हटते। अगर ये गुस्से पर काबू पा लें तो बहुत सफल हो सकते हैं।
5/6Image Source : Freepik
ज्वालामुखी जैसे उग्र होते हैं ये लोग: 9, 18 या 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है। इस अंक के स्वामी मंगल ग्रह हैं, जो पराक्रम, ऊर्जा और निडरता के प्रतीक हैं। मंगल के प्रभाव से ये लोग जल्दी गुस्सा करने वाले और उग्र स्वभाव के होते हैं। छोटी सी बात पर भी इनका पारा चढ़ जाता है। हालांकि, इनकी नीयत साफ होती है। 9 मूलांक वाले व्यक्ति बहुत साहसी होते हैं और किसी भी चुनौती का डटकर सामना करते हैं।
6/6Image Source : Freepik
गुस्से पर रखें नियंत्रण: अंक ज्योतिष के अनुसार, हर मूलांक का अपना स्वामी ग्रह होता है, जो व्यक्ति के स्वभाव को प्रभावित करता है। लेकिन याद रखें गुस्सा इंसान की सबसे बड़ी कमजोरी भी हो सकता है। चाहे मूलांक 1, 3, 4 या 9 वाले लोग हों, अगर ये अपने क्रोध को नियंत्रित करना सीख लें तो जीवन में सफलता, सम्मान और शांति तीनों एक साथ पा सकते हैं।