Published : Sep 28, 2025 02:28 pm IST, Updated : Sep 29, 2025 06:34 am IST
1/6Image Source : freepik
ज्योतिषी चिराग दारूवाला अनुसार ये महीना कन्या राशि वालों के लिए शानदार रहेगा। इस राशि के लोगों को हर काम में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी या बड़ा पद मिल सकता है। चलिए जानते हैं कन्या राशि वालों को इस महीने और क्या कुछ मिलने वाला है।
2/6Image Source : freepik
गणेशजी कहते हैं कि यह महीना कन्या राशि वालों के लिए नए और बेहतर अवसर लेकर आएगा। महीने की शुरुआत में ही आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी या बड़ा पद मिल सकता है।
3/6Image Source : freepik
बेरोजगार लोगों को मनचाहा रोजगार मिल सकता है। आय के नए स्रोत भी बढ़ेंगे और संचित धन में भी वृद्धि होती रहेगी।
4/6Image Source : canva
विदेश में व्यापार करने वालों को अप्रत्याशित लाभ होगा। अपने करियर और व्यापार को आगे बढ़ाने के अच्छे अवसर मिलेंगे।
5/6Image Source : freepik
इस अवधि में अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। महीने के दूसरे भाग में आपके लव पार्टनर या किसी प्रियजन के साथ गलतफहमी आपकी मानसिक चिंता का कारण बन सकती है।
6/6Image Source : pixabay
इस दौरान आपको अपने गुस्से और वाणी पर पूरी तरह से नियंत्रण रखना होगा। खट्टी-मीठी नोकझोंक के बावजूद आपका दांपत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा।