ODI क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले लेफ्ट हैंड बल्लेबाज, टॉप-5 में 2 भारतीय
ODI क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले लेफ्ट हैंड बल्लेबाज, टॉप-5 में 2 भारतीय
ODI क्रिकेट में बाएं हाथ के बल्लेबाजों का बोलबाला रहा है। आइए जानते हैं ODI क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाजों के बारे में...
Published : Aug 12, 2026 12:11 pm IST, Updated : Aug 12, 2026 12:11 pm IST
1/6Image Source : AFP
ODI क्रिकेट में बाएं हाथ के बल्लेबाजों का बोलबाला रहा है। आइए जानते हैं ODI क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाजों के बारे में...
2/6Image Source : PTI
ODI क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले लेफ्ट हैंड बल्लेबाजों की लिस्ट में 5वें स्थान पर धाकड़ ऑलराउंडर रहे युवराज सिंह हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने ODI क्रिकेट में 304 मुकाबले खेले, जिसकी 278 पारियों में 155 छक्के निकले।
3/6Image Source : PTI
ODI क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले लेफ्ट हैंड बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे स्थान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली हैं। सौरव गांगुली ने ODI क्रिकेट में 311 मैच खेले। इस दौरान 300 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 190 छक्के लगाए।
4/6Image Source : AP
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन इस स्पेशल क्लब में तीसरे पायदान पर हैं। इयोन मोर्गन ने 248 मैचों की 230 पारियों में 220 छक्के जड़े। मोर्गन इंग्लैंड की ओर से ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज भी हैं।
5/6Image Source : AP
श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। जसूर्या ने ODI क्रिकेट में 445 मैचों की 433 पारियों में 270 छक्के जड़े। जयसूर्या ODI में ओवरऑल सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में चौथे पायदान पर हैं।
6/6Image Source : AP
वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर क्रिस गेल ODI क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले लेफ्ट हैंड बल्लेबाज हैं। क्रिस गेल ने 1999 से 2019 के बीच 301 ODI मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 294 पारियों में 331 छक्के जड़े। गेल ODI में ओवरऑल सबसे छ्क्के जड़ने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं।