दिल को स्वस्थ रखना है तो अपनी डाइट में अखरोट जरूर शामिल कर लें। अखरोट दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें ओमेगा-3, विटामिन बी, विटामिन ई जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कोलेस्ट्रॉल घटाने और बीपी कंट्रोल रखने में मदद करते हैं।
Published : Aug 12, 2026 07:01 am IST, Updated : Aug 12, 2026 07:01 am IST
1/5Image Source : Magnific
अखरोट भले ही छोटा मेवा है लेकिन ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हार्ट के डॉक्टर आलोक चोपड़ा ने बताया कि अखरोट में प्लांट-बेस्ड ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और जरूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो दिल की सेहत, दिमाग के काम करने की क्षमता, पाचन और ओवरऑल वेलनेस में मदद करते हैं।
2/5Image Source : Magnific
डॉक्टर के मुताबिक रोजाना बस मुट्ठी भर अखरोट खाने से आपकी सेहत में बड़ा फर्क आ सकता है। खासतौर से दिल की सेहत में इससे तेजी से सुधार आने लगता है। अखरोट में ALA यानि ओमेगा-3 होता है जो कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर कम कंट्रोल करता है। इससे हार्ट हेल्थ मजबूत होती है।
3/5Image Source : Magnific
अखरोट को ब्रेन बूस्टर फूड भी कहा जाता है। रोजाना 5-6 अखरोट खाने से दिमाग तेज होता है, फोकस बढ़ता है और दिमाग के विकास में मदद मिलती है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स और पॉलीफिनॉल्स सूजन को कम करते हैं।
4/5Image Source : Magnific
प्लांट बेस्ड प्रोटीन होने की वजह से ये मसल्स बनाने, पाचन में सुधार लाने और लंबे समय तक पेट को फुल रखने में मदद करता है। अखरोट फाइबर का अच्छा सार्स है जो आपको ज्यादा खाने से बचाता है।
5/5Image Source : Magnific
अखरोट में मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, विटामिन ई और विटामिन बी अच्छी मात्रा में होता है। ये सभी पोषक तत्व आपकी पूरी सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं। इसलिए 5-6 अखरोट यानि करीब 30 ग्राम अखरोट आपको रोजाना खाने चाहिए।