1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. इनडोर मनीप्लांट को कितने दिन में धूप और पानी देना जरूरी है?

इनडोर मनीप्लांट को कितने दिन में धूप और पानी देना जरूरी है?

Written By: Bharti Singh
Published : Aug 12, 2026 12:38 pm IST,  Updated : Aug 12, 2026 12:38 pm IST
घर के अंदर लगा मनी प्लांट बेहद खूबसूरत लगता है। मनी प्लांट लकी प्लांट है जिसे आप इनडोर या आउटडोर कहीं भी रख सकते हैं। लेकिन इनडोर रखने वाले मनी प्लांट से समय-समय पर धूर और पानी की सही जरूरत होती है। कई बार पानी की कमी या ज्यादा पानी से पौधा सूखने लगता है।
1/5 Image Source : India Tv
घर के अंदर लगा मनी प्लांट बेहद खूबसूरत लगता है। मनी प्लांट लकी प्लांट है जिसे आप इनडोर या आउटडोर कहीं भी रख सकते हैं। लेकिन इनडोर रखने वाले मनी प्लांट से समय-समय पर धूर और पानी की सही जरूरत होती है। कई बार पानी की कमी या ज्यादा पानी से पौधा सूखने लगता है।
वैसे तो मनी प्लांट को घर के किसी भी कोने में रखा जा सकता है, लेकिन जिस जगह से हल्की छनकर धूप आती है वहां पौधे को रखते हैं तो ग्रोथ अच्छी होगी। लेकिन ध्यान रखें आपको सीधी धूप में पौधे को नहीं रखना है। इसे पत्तियां जल सकती हैं।
2/5 Image Source : India Tv
वैसे तो मनी प्लांट को घर के किसी भी कोने में रखा जा सकता है, लेकिन जिस जगह से हल्की छनकर धूप आती है वहां पौधे को रखते हैं तो ग्रोथ अच्छी होगी। लेकिन ध्यान रखें आपको सीधी धूप में पौधे को नहीं रखना है। इसे पत्तियां जल सकती हैं।
अगर मनी प्लांट को बाहर खुले में रखना है तो सुबह की 1-2 घंटे की हल्की धूप में रखें और फिर पौधे को अंदर ले आएं। इनडोर मनी प्लांट को हफ्ते में 1-2 दिन की धूप दिखाना ही काफी होता है। खिड़की से आने वाली रौशनी मनी प्लांट के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है।
3/5 Image Source : India Tv
अगर मनी प्लांट को बाहर खुले में रखना है तो सुबह की 1-2 घंटे की हल्की धूप में रखें और फिर पौधे को अंदर ले आएं। इनडोर मनी प्लांट को हफ्ते में 1-2 दिन की धूप दिखाना ही काफी होता है। खिड़की से आने वाली रौशनी मनी प्लांट के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है।
मनी प्लांट में ज्यादा पानी देने से भी पत्तियां गलकर जल जाती हैं। इसलिए पौधे में मिट्टी को हाथ से चेक कर लें। अगर मिट्टी 1-2 इंच तक सूखी लगे तभी पानी डालें। गर्मियों में मिट्टी जल्दी सूखती है तो उसके हिसाब से पानी दें। सर्दियों और बारिश में 10-12 दिन पानी की जरूरत नहीं होती अगर आपने प्लांट को घर के अंदर रखा है।
4/5 Image Source : India Tv

अगर आपने कांच की बोतल में मनी प्लांट लगाया हुआ है तो हफ्ते में 1 बार कम से कम उसका पानी बदल दें। बोतल को साफ करके फिर से नया पानी भरें और पौधे को पानी से अच्छी तरह से वॉश करके फिर से डाल दें। इस प्लांट को भी थोड़ी देर के लिए धूप में रख सकते हैं। इससे मनी प्लांट की पत्तियों की ग्रोथ अच्छी होने लगेगी।
5/5 Image Source : India Tv

Advertisement