Published : Mar 28, 2026 07:39 pm IST, Updated : Mar 28, 2026 07:39 pm IST
1/5Image Source : Freepik
हथेली में V के चिह्न को विष्णु चिह्न कहा जाता है। हथेली में इसका होना अच्छा माना जाता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली के दो स्थानों पर V का चिह्न सबसे शुभ माना जाता है। जिन भी लोगों की हथेली में यह चिह्न हृदय रेखा या शनि पर्वत पर होता है उनको शुभ फलों की प्राप्त होती है।
2/5Image Source : Freepik
अगर किसी व्यक्ति की हथेली में हृदय रेखा तर्जनी और मध्यमा उंगली के मध्य में खत्म हो और इस रेखा से V का निशान बन जाए तो बेहद सुखद परिणाम व्यक्ति को जीवन में प्राप्त होते हैं। ऐसे लोगों पर भगवान विष्णु की कृपा होती है और मान-सम्मान इनको जीवन में प्राप्त होता है। ऐसे लोग ईमानदार होते हैं और रिश्तों को निभाते हैं।
3/5Image Source : Freepik
इसके साथ ही V का निशान हथेली पर होने से व्यक्ति जो भी कार्य करता है उसको महारत संबंधित कार्य में मिलती है। ऐसे लोग काम के प्रति भी निष्ठावान होते हैं। ये अपने साथ ही खुद से जुड़े लोगों को भी जीवन में आगे बढ़ाने की कोशिश करते हैं।
4/5Image Source : Freepik
मध्यमा अंगुली के ठीक नीचे शनि पर्वत होता है। यहां पर V के निशान का बनना बेहद लाभदायक माना जाता है। ऐसे लोगों को जीवन में धनलाभ प्राप्त होता है और साथ ही वाहन और घर की प्राप्ति भी इनको अवश्य होती है।
5/5Image Source : Freepik
शनि पर्वत पर अगर V का निशान हो तो ऐसे लोग गरीबी से उठकर भी बड़ा साम्राज्य खड़ा कर पाने में कामयाब हो सकते हैं। ऐसे लोग अच्छे कारोबारी होते हैं और और इरादों के पक्के होते हैं। पारिवारिक जीवन में भी ऐसे लोगों को अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं।