Rudraksh: 11 मुखी रुद्राक्ष पहनकर मिलती है हनुमान जी की कृपा, 2 राशियों के लिए बेहद शुभ
Rudraksh: 11 मुखी रुद्राक्ष पहनकर मिलती है हनुमान जी की कृपा, 2 राशियों के लिए बेहद शुभ
Rudraksh: 11 मुखी रुद्राक्ष को पहनने से भगवान हनुमान जी का आशीर्वाद आपको प्राप्त होता है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए ये रुद्राक्ष पहनना सबसे शुभ होता है।
Published : Apr 07, 2026 07:30 am IST, Updated : Apr 07, 2026 07:30 am IST
1/5Image Source : Unsplash
ग्यारह मुखी रुद्राक्ष को भगवान शिव के 11वें अवतार हनुमान जी का प्रतीक माना जाता है। यह रुद्राक्ष धारण करने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है और हनुमान जी की कृपा से पारिवारिक, आर्थिक और करियर के क्षेत्र में भी आप उन्नति प्राप्त कर सकते हैं।
2/5Image Source : Unsplash
पद्मपुराण के अनुसार, जो व्यक्ति 11 मुखी रुद्राक्ष धारण करता है उसको हनुमान जी जैसे गुण प्राप्त होते हैं और उसके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। हालांकि बिना ज्योतिषीय सलाह के इस रुद्राक्ष को नहीं करना चाहिए। वहीं राशिचक्र की दो ऐसी राशियां भी हैं जिनके लिए 11 मुखी रुद्राक्ष धारण करना बेहद शुभ साबित हो सकता है।
3/5Image Source : Unsplash
इन राशियों में से पहली राशि है मेष राशि। इस राशि के जातकों को 11 मुखी रुद्राक्ष धारण करने से हर क्षेत्र में शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। क्रोध पर ये लोग नियंत्रण करते हैं, इनकी नेतृत्व क्षमता का विकास होता है और साथ ही भाग्य का भी सहयोग आपको मिलता है।
4/5Image Source : Unsplash
इसके अलावा वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी 11 मुखी रुद्राक्ष बेहद शुभ माना गया है। 11 मुखी रुद्राक्ष धारण करने से इनको धैर्य और संयम की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही पारिवारिक और करियर के क्षेत्र में भी ये उन्नति प्राप्त कर सकते हैं।
5/5Image Source : Unsplash
इन दो राशियों के अलावा भी लोग 11 मुखी रुद्राक्ष को धारण कर सकते हैं लेकिन पहले किसी योग्य ज्योतिषी से परामर्श अवश्य करना चाहिए। अगर आपको यह रुद्राक्ष धारण करने को कहा जाता है तो रातों रात आपकी किस्मत को यह रुद्राक्ष चमका सकता है।