3 फरवरी को बनेगा बुध-चंद्रमा के बीच समसप्तक योग, शिक्षा-करियर और सामाजिक स्तर पर ये 4 राशियां छुएंगी ऊंचाइयां
3 फरवरी को बनेगा बुध-चंद्रमा के बीच समसप्तक योग, शिक्षा-करियर और सामाजिक स्तर पर ये 4 राशियां छुएंगी ऊंचाइयां
Samsaptak Yog: बुध ग्रह 3 फरवरी को कुंभ राशि में गोचर करेंगे और सिंह राशि में बैठे चंद्रमा के साथ समसप्तक योग बनाएंगे। इस योग के बनने से किन राशियों को लाभ मिल सकता है, आइए जानते हैं।
Published : Feb 02, 2026 04:39 pm IST, Updated : Feb 02, 2026 04:39 pm IST
1/5Image Source : Freepik
Samsaptak Yog: बुध ग्रह 3 फरवरी की रात्रि में कुंभ राशि में गोचर कर जाएंगे। बुध के गोचर करते ही सिंह राशि में बैठे चंद्रमा के साथ इनका समसप्तक योग बनेगा। ये दोनों ही ग्रह ज्योतिष में शुभ ग्रह माने जाते हैं। बुध जहां बुद्धि और व्यापार के कारक हैं वहीं चंद्रमा रचनात्मकता और भावना के कारक माने जाते हैं। ऐसे में इन दो ग्रहों के बीच समसप्तक योग का बनना कुछ राशियों के लिए शुभ रह सकता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये राशियां।
2/5Image Source : Freepik
मिथुन राशि- बुध और चंद्रमा का समसप्तक योग आपको शिक्षा के क्षेत्र में सफलता दिलाएगा। करियर की गाड़ी भी पटरी पर आएगी। कार्यक्षेत्र में अपनी वाणी से आप सभी को प्रभावित कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में इस राशि के जातक सफल हो सकते हैं।
3/5Image Source : Freepik
सिंह राशि- इस राशि के कारोबारियों को बहुत अच्छी डील मिल सकती है जिससे आर्थिक पक्ष सुधरेगा। आपकी एकाग्रता में वृद्धि होगी जिसके चलते में शिक्षा क्षेत्र में आशातीत परिणाम आपको मिल सकते हैं। रोजगार की तलाश में लोगों को मनचाही जॉब मिल सकती है। समाज में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
4/5Image Source : Freepik
धनु राशि- आप अपने व्यक्तित्व में सुधार करने के प्रयास करेंगे और सफलता भी आपको मिलेगी। भावनात्मक रूप से आप सशक्त होंगे। अपनी रचनात्मकता से समाज में मान-सम्मान पा सकते हैं। इसके साथ ही करियर के क्षेत्र में भी अनुकूल परिणाम आपको मिल सकते हैं।
5/5Image Source : Freepik
कुंभ राशि- आपकी बौद्धिक क्षमता का विकास होगा। उलझनें समसप्तक योग के बनने से सुलझ सकती हैं। करियर के क्षेत्र में आप ऊंचाइयां छू सकते हैं, आपके काम को नई पहचान प्राप्त होगी। शिक्षा जीवन में भी अनुकूल परिणाम इस राशि के जातकों को देखने को मिल सकते हैं।