सावन सोमवार में शिवजी की पूजा कैसे करें? जानें सबसे सरल विधि
सावन सोमवार में शिवजी की पूजा कैसे करें? जानें सबसे सरल विधि
सावन के पहले सोमवार पर स्नान करके साफ वस्त्र पहनें और एक हाथ में जल लेकर भगवान शिव का ध्यान करते हुए सावन सोमवार व्रत और पूजा का संकल्प लें। सुबह संकल्प लेने के बाद भगवान शिव की विधि विधान पूजा करें।
Published : Aug 03, 2026 10:51 am IST, Updated : Aug 03, 2026 10:51 am IST
1/5Image Source : unsplash.com
सावन के पहले सोमवार पर स्नान करके साफ वस्त्र पहनें और एक हाथ में जल लेकर भगवान शिव का ध्यान करते हुए सावन सोमवार व्रत और पूजा का संकल्प लें। सुबह संकल्प लेने के बाद भगवान शिव की विधि विधान पूजा करें। उनके मंत्रों और चालीसा का पाठ करें। उन्हें श्रद्धानुसार भोग अर्पित करें। अगर सुबह इतना सब कर पाना संभव न हो तो बस संकल्प लेकर शिव जी की आरती करें। फिर बाकी काम शाम में करें।
2/5Image Source : unsplash.com
सावन सोमवार पर शिवलिंग का सुबह या शाम किसी भी एक समय अभिषेक जरूर करें। शिवलिंग का अभिषेक जल, दूध, शहद, शक्कर और घी से करना बेहद शुभ माना जाता है। इन सभी चीजों को शिवलिंग पर अर्पित करने के बाद अंत में शुद्ध जल शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं।
3/5Image Source : unsplash.com
शिवलिंग पर कम से कम 3 बेलपत्र अवश्य अर्पित करें। साथ में धतूरा, भांग, शमी के पत्ते, भस्म और सफेद रंग के फूल जरूर चढ़ाएं। साथ में शिवलिंग पर सफेद चंदन से त्रिपुंड बनाएं।
4/5Image Source : unsplash.com
शिवलिंग की पूजा के बाद शाम में घर के मंदिर में घी का दीपक और धूपबत्ती जलाएं। साथ में भगवान को फल, खीर और मेवे आदि का भोग लगाएं। सावन सोमवार की कथा जरूर सुनें।
5/5Image Source : unsplash.com
पूजा के अंत में 'ओम जय शिव ओंकारा' आरती करें और पूजा में हुई किसी भी भूल-चूक के लिए क्षमा याचना करें।