Published : Dec 19, 2025 06:11 pm IST, Updated : Dec 19, 2025 06:17 pm IST
1/7Image Source : Pexels
ज्योतिष शास्त्र की शाखा समुद्र शास्त्र में व्यक्ति के हाव-भाव से उसके स्वभाव को पहचानने की बात कही गई है। खासतौर पर इंसान के हंसने का तरीका उसके व्यवहार, सोच और व्यक्तित्व के कई राज खोल देता है। हर इंसान का हंसने का तरीका अलग होता है। कोई खिलखिलाकर हंसता है, तो कोई धीमी मुस्कान में ही खुश नजर आता है। आइए जानते हैं हंसी के अंदाज से व्यक्ति का स्वभाव।
2/7Image Source : Pexels
खिलखिलाकर हंसने वाले: जो लोग खुलकर खिलखिलाकर हंसते हैं, वे स्वभाव से सहनशील और उदार माने जाते हैं। ऐसे लोग सभी का भला सोचते हैं और अपने काम को पूरी मेहनत से करते हैं। ये लोग दिल के साफ होते हैं और रिश्तों में सच्चे मन से प्यार करते हैं।
3/7Image Source : Pexels
ठहाका मारकर हंसने वाले: ऊंचे स्वर में ठहाका लगाकर हंसने वाले लोग आत्मविश्वास से भरे होते हैं। ऐसे लोग स्वाभिमानी, भरोसेमंद और सफलता पाने वाले माने जाते हैं। हालांकि अगर हंसी में व्यंग्य नजर आए, तो ऐसे लोग अहंकारी भी हो सकते हैं।
4/7Image Source : Pexels
हिनहिनाकर हंसने वाले: समुद्रशास्त्र के अनुसार, व्यक्ति की हंसी सिर्फ खुशी नहीं, बल्कि उसके स्वभाव और सोच के बारे में भी कई राज खोल देती है। जो लोग घोड़े की तरह हिनहिनाकर हंसते हैं, उन्हें धूर्त और चालाक स्वभाव का माना जाता है। ऐसे लोग अक्सर आलसी होते हैं और किसी भी काम को ठीक से पूरा नहीं करते। इन पर आसानी से भरोसा नहीं किया जाता।
5/7Image Source : Pexels
गाल में डिंपल पड़ने वाले: ऐसे लोग हंसते समय जिनके एक गाल या फिर दोनों गालों पर डिंपल पड़ते हैं, वे दूसरों से जल्दी घुलने मिलने वाले होते हैं। माना जाता है कि ऐसे लोग आत्म-विश्वासी होते हैं। इतना ही नहीं ये लोग मिलनसार और रोमांटिक स्वाभाव के भी होते हैं। समुद्र शास्त्र के अनुसार ऐसी महिलाएं बेहद संवेदनशील और जिद्दी मानी जाती है।
6/7Image Source : Pexels
रुक-रुक कर हंसने वाले: जो लोग सोचकर या रुक-रुक कर हंसते हैं, उनकी मानसिक शक्ति कमजोर मानी जाती है। ऐसे लोग फैसले लेने में उलझन महसूस करते हैं। समुद्रशास्त्र के अनुसार इन्हें कम आत्मविश्वासी और भ्रमित स्वभाव का माना जाता है।
7/7Image Source : Pexels
शांत मुस्कान वाले: ऐसे लोग जिनकी मुस्कान शांत होते हैं, वे धीमे से मुस्कुराकर अपनी दिली खुशी को जाहिर करते हैं। ऐसे जातक धैर्यशाली, शांति पसंद, भरोसेमंद, ज्ञानी और स्थिर मानसिकता वाले माने जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी किसी के व्यवहार को समझना चाहते हैं, तो उसके हंसने के अंदाज पर जरूर ध्यान दें।