शनि त्रयोदशी के दिन रहेगा नवपंचम योग, कर्क-कुंभ सहित 3 राशियों की शिव आराधना से खुलेगी किस्मत
शनि त्रयोदशी के दिन रहेगा नवपंचम योग, कर्क-कुंभ सहित 3 राशियों की शिव आराधना से खुलेगी किस्मत
शनि त्रयोदशी 27 जून 2026 को है। यह दिन कुछ राशियों के लिए बेहद खास रह सकता है क्योंकि इस दिन नवपंचम योग भी रहेगा और ये राशियां शनि देव के साथ ही शिव कृपा भी प्राप्त कर सकती हैं।
Published : Jun 25, 2026 10:42 pm IST, Updated : Jun 25, 2026 10:42 pm IST
1/4Image Source : Magnific
शनि त्रयोदशी 27 जून 2026 को है। इस दिन शनि और चंद्रमा नवपंचम योग में होंगे। ये दोनों ही ग्रह भगवान शिव के परम भक्त हैं। इसलिए शनि त्रयोदशी का दिन 3 राशियों के लिए बेहद खास रहेगा। ये तीनों राशियां शनि त्रयोदशी के दिन शिव आराधना करके शुभ फल प्राप्त कर सकती हैं। ऐसा करने से इन्हें शिव जी और शनि देव दोनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये राशियां और शिव भगवान को प्रसन्न करने के लिए इन्हें क्या करना चाहिए।
2/4Image Source : Magnific
कर्क राशि- शनि त्रयोदशी के दिन आपको शिव कृपा प्राप्त करने के लिए शिवलिंग का जल से अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से आपको शिव जी के साथ ही शनि देव की कृपा भी प्राप्त होती है। आपको मानसिक प्रबलता मिलती है और साथ ही किस्मत भी आपका साथ देने लगती है।
3/4Image Source : Magnific
मकर राशि- शनि के स्वामित्व वाली मकर राशि के लोगों को शनि त्रयोदशी के दिन किसी शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करने चाहिए और साथ ही शिव मंत्रों का जप करना चाहिए। ऐसा करने से शनि के बुरे प्रभाव भी आपके जीवन से दूर होते हैं और शनि कृपा आपको मिलती है। साथ ही भगवान शिव के आशीर्वाद से आपको भाग्य का भी सहयोग प्राप्त होता है।
4/4Image Source : Magnific
कुंभ राशि- शनि त्रयोदशी के दिन अगर आप शिव भगवान और शनि देव दोनों का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको शिवलिंग का दूध से अभिषेक करना चाहिए। अभिषेक करते समय शिव मंत्रों का जप आप कर सकते हैं। ऐसा करने से में आपके जीवन में सुख-समृद्धि आती है। भगवान शिव आपके भाग्य को चमकाते हैं और आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।