शनि की वक्री चाल इन 4 राशियों के लिए बढ़ा सकती है चुनौतियां, करियर और कारोबार में बरतें विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल इन 4 राशियों के लिए बढ़ा सकती है चुनौतियां, करियर और कारोबार में बरतें विशेष सावधानी
शनि देव 27 जुलाई से मीन राशि में वक्री यानी उल्टी चाल शुरू करेंगे। यह स्थिति 11 दिसंबर (करीब 138 दिनों) तक रहेगी। शनि की वक्री चाल के दौरान पुराने अधूरे काम, जिम्मेदारियां और चुनौतियां फिर सामने आ सकती हैं। इस दौरान 4 राशियों को करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में अधिक सतर्क रहना होगा।
Published : Jul 18, 2026 04:45 pm IST, Updated : Jul 18, 2026 04:45 pm IST
1/5Image Source : pinterest
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शनि देव 27 जुलाई से मीन राशि में वक्री यानी उल्टी चाल शुरू करेंगे। यह स्थिति 11 दिसंबर (करीब 138 दिनों) तक बनी रहेगी। शनि को कर्म, अनुशासन, जिम्मेदारी और न्याय का ग्रह माना जाता है। ज्योतिष मान्यता है कि शनि की वक्री चाल के दौरान पुराने अधूरे काम, जिम्मेदारियां और चुनौतियां फिर सामने आ सकती हैं। इस दौरान खासतौर पर 4 राशियों को करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।
2/5Image Source : pinterest
शनि की वक्री चाल का सबसे अधिक असर आपके कार्यक्षेत्र पर देखने को मिलेगा। इस दौरान ऑफिस में काम का दबाव बढ़ सकता है। सीनियर्स की अपेक्षाएं भी पहले से बढ़ सकती हैं। नौकरी में जिम्मेदारियों में बदलाव या कामकाज की समीक्षा होने की संभावना भी रहेगी। ऐसे समय में लापरवाही से बचना और गलतियों में सुधार जरूरी होगा। आर्थिक मामलों में भी जोखिम भरे निवेश, जल्द मुनाफा देने वाले प्रस्ताव या बिना सोच-समझकर खर्च करने से बचें।
3/5Image Source : pinterest
आपके लिए यह समय कारोबार और प्रोफेशनल लाइफ में सावधानी बरतने का संकेत देता है। व्यापारिक सौदों, पार्टनरशिप और नए कॉन्ट्रैक्ट में सोच-समझकर आगे बढ़ना चाहिए। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसकी पूरी जांच करना जरूरी रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस की राजनीति और सहकर्मियों के साथ अनावश्यक विवाद से दूरी बनाकर रखें। फिलहाल बड़े निवेश या आर्थिक लेन-देन टालना भी फायदेमंद माना गया है।
4/5Image Source : pinterest
इस दौरान आपके सामने पारिवारिक जिम्मेदारियों और वर्क लाइफ बैलेंस करने की चुनौती आ सकती है। घर, संपत्ति या वाहन से जुड़े मामलों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत होगी। संपत्ति खरीदने, मरम्मत कराने या शिफ्ट होने की योजना है, तो सभी दस्तावेज अच्छी तरह जांच लें। कारोबार करने वालों को निजी भावनाओं को आर्थिक फैसलों पर हावी नहीं होने देना चाहिए। साथ ही अनावश्यक कर्ज लेने या बिना योजना के उधार देने से बचना बेहतर रहेगा।
5/5Image Source : pinterest
शनि की वक्री चाल शुरू होने से इस राशि वालों को विशेष सावधानी रखनी होगी। इस दौरान स्वास्थ्य, दिनचर्या, आत्मविश्वास और कार्यशैली प्रभावित हो सकती है। करियर को लेकर मन में असमंजस की स्थिति बन सकती है, इसलिए जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें। ऑफिस में समय-सीमा का पालन करें, महत्वपूर्ण कामों में देरी न करें। आर्थिक मामलों का पूरा रिकॉर्ड व्यवस्थित रखें। अनुशासित दिनचर्या, पर्याप्त नींद और व्यावहारिक सोच आपके लिए लाभकारी साबित होगी।