Published : Jul 17, 2026 10:12 pm IST, Updated : Jul 17, 2026 10:12 pm IST
1/4Image Source : Unsplash
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कुछ गलतियां करने से आपके जीवन में आर्थिक परेशानियां आ सकती हैं। साथ ही ये गलतियां वास्तु दोष का कारण भी बन सकती हैं, आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देंगे।
2/4Image Source : Unsplash
वास्तु के अनुसार घर की उत्तर-पूर्व से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। इसलिए इस दिशा में गलती से भी कभी कूड़ा-कबाड़ नहीं रखना चाहिए। साथ ही भारी मशीनरी और डस्टबिन अगर आप इस दिशा में रखते हैं तो देवी-देवताओं की नाराजगी का सामना आपको करना पड़ सकता है और आप आर्थिक रूप से भी दिक्कतों का सामना कर सकते हैं। इसलिए इस दिशा को हमेशा साफ रखें और किसी भी तरह की गंदगी यहां न फैलाएं।
3/4Image Source : Unsplash
अगर आपके घर के मुख्यद्वार के आसपास कोई नल है तो गलती से भी कभी ये नल टपकना नहीं चाहिए। अगर ऐसा होता है तो पैसा चाहकर भी आपके पास संचित नहीं होता और हमेशा आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही मुख्यद्वार के आसपास कहीं भी पानी का रिसाव नहीं होना चाहिए। वरना धन भी पानी की तरह बह सकता है।
4/4Image Source : Unsplash
मुख्य द्वार के पास जूते-चप्पल रखने से भी आपको बचना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो देवी लक्ष्मी आपके घर में कभी प्रवेश नहीं करती और आर्थिक रूप से परेशानियां आपके जीवन में बनी रह सकती हैं।