Published : Jun 25, 2026 11:23 pm IST, Updated : Jun 25, 2026 11:23 pm IST
1/4Image Source : Magnific
वास्तु शास्त्र में कई ऐसे नियम हैं जिनका पालन करने से आप जीवन में सुख-शांति प्राप्त कर सकते हैं। वहीं कुछ नियमों का पालन न करना आपके लिए परेशानी और धनहानि का सबब बन सकता है। ऐसे में हम आपको वास्तु में बताए गए कुछ ऐसे कार्यों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको शाम के समय नहीं करने चाहिए।
2/4Image Source : Magnific
वास्तु के अनुसार शाम के समय आपको गलती से भी झाड़ू नहीं लगाना चाहिए और अगर झाड़ू लगाना भी पड़े तो कूड़ा गलती से भी बाहर नहीं फेंकना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो देवी लक्ष्मी आप से रूठ सकती हैं और आर्थिक समस्याओं का सामना आपको करना पड़ सकता है।
3/4Image Source : Magnific
शाम के वक्त घर में गलती से भी अंधेरा नहीं होना चाहिए। सूर्यास्त के बाद कम से कम 1-2 घंटे के लिए घर के हर कोने में उजाला रखें। अगर आप ऐसा नहीं करते और घर में अंधेरा रखते हैं तो नकारात्मकता आपके जीवन में आ सकती है साथ ही आर्थिक रूप से भी आप दिक्कतों में आ सकते हैं।
4/4Image Source : Magnific
वास्तु शास्त्र के अनुसार शाम के समय गलती से भी घर में लड़ाई-झगड़ा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से सभी देवी-देवता रूठ सकते हैं और आपके घर में दरिद्रता आ सकती है। इसलिए शाम के समय योग-ध्यान, पूजा पाठ करें झगड़ा करने से बचें।