Published : Nov 24, 2025 06:47 pm IST, Updated : Nov 24, 2025 06:47 pm IST
1/5Image Source : Freepik
घर में अगर वास्तु के कुछ उपाय आप कर देते हैं तो जीवन में आपको सुख-संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। वास्तु के उपायों के अनुसार घर में चार दिशाओं उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम में आपको कुछ विशेष चीजें अवश्य रखनी चाहिए। इन चीजों को रखते ही सकारात्मक बदलाव आपके जीवन में आ सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
2/5Image Source : Freepik
उत्तर दिशा- यह दिशा कुबेर देवी की मानी जाती है। इसलिए धन प्राप्त करना चाहते हैं तो इस दिशा में आपको तिजोरी रखनी चाहिए और साथ ही कुबेर देव की एक प्रतिमा भी यहां लगानी चाहिए। कुबेर जी की मूर्ति यहां लगाने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं।
3/5Image Source : Freepik
दक्षिण दिशा- यम देवता को दक्षिण दिशा का स्वामी माना जाता है। इस दिशा में आपको पीली कोड़ियां रखनी चाहिए। इन कौड़ियों को पश्चिम दिशा में रखने से आपके जीवन में समृद्धि आती है और घर में सामंजस्य बना रहता है।
4/5Image Source : Freepik
पूर्व दिशा- इंद्र देवता को इस दिशा का स्वामी माना जाता है। इस दिशा में आपको चांदी की मछली या फिर क्रिस्टल रखने से बड़ा लाभ मिल सकता है। इस दिशा में क्रिस्टल रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। इसके साथ जीवन में समरसता आती है।
5/5Image Source : Freepik
पश्चिम दिशा- यह दिशा वरुण देव और हनुमान जी को समर्पित मानी जाती है। इस दिशा में अगर आप एक छोटी सी गद्दा रख देते हैं तो हनुमान जी आपके सारे कष्टों को हर लेते हैं। साथ ही बल, बुद्धि और विद्या की भी आपको प्राप्ति होती है।